hamburger icon
A
Read in English

बार-बार पेट में गैस बनना हो सकता है शरीर में कई बीमारियों का हो सकता है कारण, खाने में इन चीजों को करें शामिल

Gas problems: अगर आपको भी बार-बार गैस बनती है, तो यह शरीर के अंदर कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में अपने खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करना इन बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 5, 2025 12:23 PM IST

How to stop excess gas production: पेट में गैस बनने की समस्या बहुत आम है, लेकिन यह काफी असहज और परेशान करने वाली हो सकती है। पेट में गैस बनने से अक्सर पेट में भारीपन, दर्द, सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। असल में पेट में गैस बनने की समस्या आमतौर पर पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण होती है। जब शरीर भोजन को ठीक से पच नहीं पाता तो गैस बनती है। यह अधिकतर आहार में फाइबर, चीनी, या तेल की अधिकता या फिर तेज खाने की आदतों के कारण होती है। कुछ खाद्य पदार्थ जैसे बीन, दाल, मसालेदार खाना, शराब या डेयरी उत्पाद गैस को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अत्यधिक तनाव, चिंता या गलत जीवनशैली भी गैस के उत्पादन को बढ़ाती है। पाचन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली गैस पेट में सूजन और असहजता का कारण बन सकती है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस समस्या से जल्दी राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिससे गैस की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

1. अदरक (Ginger for gas problems)

अदरक पेट की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है, जिसमें गैस और सूजन भी शामिल हैं। यह पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। जब आपके पेट में गैस बने तो आप ताजे अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

2. पुदीना (Mint for gas problems)

पुदीना पेट को ठंडक देता है और शांति प्रदान करता है। साथ ही पुदीना पेट के लिए एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है और यह गैस, अपच और सूजन को कम करता है। पुदीने की पत्तियों को चबाना या पुदीने की चाय पीना पेट की गैस को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है।

3. जीरा (Cumin for Gas problems)

जीरा पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के खट्टे रस को संतुलित करता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरे को गर्म पानी में डालकर उबालें और फिर उसे छानकर पी लें। यह पेट की समस्याओं को शांत करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

4. पपीता (Papaya For Gas problems)

कच्चे पपीते का सेवन भी आपको गैस की समस्या से निजात दिला सकता है। असल में पपीता में पपाइन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। कच्चा पपीता खाने से पेट में राहत मिलती है और गैस की समस्या कम होती है।

5. सेब का सिरका (Apple cider vinegar in gas problems)

सेब का सिरका पेट के अम्लीय स्तर को संतुलित करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। यह गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से पेट की सूजन और गैस में राहत मिल सकती है। यह प्राकृतिक तरीका पेट को आराम पहुंचाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।