Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Skin Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Khaye: क्या आप अपने चेहरे पर कमाल का निखार चाहते हैं, लेकिन दिनभर घर और ऑफिस के काम के चलते अगर आप अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पा रही हैं तो यह बहुत बड़ी समस्या है। स्किन तभी ग्लो करती है जब आप हेल्दी खाते व पीते हैं, लेकिन आजकल केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। हम चाहते हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी हो जाए और बिना मेकअप के भी ग्लो करे।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लें तो कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरू हो जाएगा। ये 3 खाने की चीजें बहुत महंगी नहीं हैं, बल्कि आपके घर पर ही मौजूद हैं। हम बात कर रहे हैं नट्स व सीड्स, वेजिटेबल जूस और फ्रूट्स की। लेकिन इन्हें किस समय खाना है, आइए पूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।
चेहरे पर ग्लो और नेचुरल शाइन पाने के लिए आपको अपनी डाइट में सीड्स और नट्स को शामिल करना चाहिए। इनमें हर तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते/ हैं जिनकी हमारी त्वचा को बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है। आप इन्हें रोस्ट करके, व्यंजनों में डालकर या फिर बीजों की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। ये स्किन के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।
हम सब्जियां तो खाते हैं, लेकिन फिर भी स्किन पर वैसा ग्लो नहीं आता जैसा कि हम चाहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सब्जियों के साथ तेल व मिर्च मसाला भी मिक्स होता है। बेहतर रहेगा कि आप चुकंदर, गाजर, खीरा, आंवला आदि सब्जियों का जूस पीना शुरू करें। इससे आपको बहुत पोषण मिलेगा और स्किन ग्लो करेगी। साथ ही वह लोग जिन्हें दिनभर बीच-बीच में सलाद या ऐसी चीजें खाने का समय नहीं मिल पाता है, वह सब्जियों का जूस जरूर पिएं।
स्किन को हेल्दी व ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अपनी डाइट में फ्रूट्स को शामिल करना। जैसे संतरा में विटामिन सी होता है जो स्किन में कोलेजन को बूस्ट कर इलास्टिसिटी को बढ़ाने, स्कार्स को हल्का करने और ब्रेकआउट होने से रोकने में मदद करता है। वहीं अगर आप तरबूज खाते हैं तो यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और स्किन को भी नरिश रखता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
नहीं, रात में हैवी डाइट बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए। आपको हल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दिन में तीन से चार पर साफ पानी से अपना चेहरा धोएं।