लगातार बाहर का खाना खाने से पेट में जमा हो गई है गंदगी, बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन

Sharir ko Detox Kaise Kare: अगर आप लंबे समय से बाहर का खाना खा रहे हैं तो पेट में गंदगी जमा हो गई होगी। ऐसे में शरी को डिटॉक्स करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 6, 2025 9:37 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Body Detox Foods: क्या आप लंबे समय से बाहर का खाना खा रहे हैं? क्या आप क्रेविंग होते ही बाहर का खाना खाते हैं? अगर हां, तो इससे आपके पेट में कई अपशिष्ट पदार्थ जमा हो गए होंगे। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के आयुर्वेदिक चूर्ण या पाउडर का सेवन करते हैं। वहीं, कई लोग महंगे ड्रिंक्स का सहारा भी लेते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि आप कुछ चीजों की मदद से ही शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। आइए, जानते हैं शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं लगातार बाहर का खाना खाने से पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए क्या खाएं?

नींबू पानी पिएं

अगर आप कई दिनों से लगातार बाहर का खाना खा रहे हैं, तो अब बॉडी को डिटॉक्स करने का समय आ गया है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू पानी आंतों को क्लीन करने में असरदार होता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ें। इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पी लें। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। आपको रोज सुबह नींबू पानी जरूर पीना चाहिए। इससे गट हेल्थ में भी सुधारहोता है और आंतें पूरी तरह से क्लीन हो जाती है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

डिटॉक्स ड्रिंक्स पिएं

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्स भी पी सकते हैं। आप खीरा, पुदीना और नींबू का डिटॉक्स ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक जार में पानी डालें। इसमें खीरे, पुदीने और नींबू के स्लाइस डालें। इस पानी को रातभर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह पानी को छानकर गिलास में निकालें और इस पानी को पी लें। अगर आप रोजाना इस पानी को पिएंगे, तो इससे शरीर में जमा सारी गंदगी और विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

एलोवेरा और आंवला जूस

लगातार बाहर का खाना खाने से पेट में जमा गंदगी को निकालने के लिए आप एलोवेरा और आंवला जूस पी सकते हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इस जूस को पीने से लिवर हेल्थ में सुधार होता है। एलोवेरा और आंवला जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इस जूस को पीने से आंतों की सफाई होती है और पेट क्लीन होता है।

फलों का सेवन करें

फल सेहत के लिए जरूरी होते हैं। पेट को साफ करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप फलों का सेवन जरूर करें। अगर आप रोजाना फलों का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। अगर आप सेब, पपीता, संतरा और कीवी जैसे फलों का सेवन करेंगे, तो इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। फल खाने से बॉडी हाइड्रेट भी होती है और त्वचा का निखार भी बढ़ता है। फल खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। फलों का सेवन करने से सेहत में सुधार होता है।

खिचड़ी का सेवन करें

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। खिचड़ी खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है। अगर आप नियमित रूप से खिचड़ी का सेवन करेंगे, तो इससे आंतों को साफ करने में काफी मदद मिलेगी। खिचड़ी खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और फैट बर्न में मदद मिलती है। आप रोजाना मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं।

हर्बल टी पिएं

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हर्बल टी पीने से शरीर को साफ करने में मदद मिलती है। आप पुदीना, दालचीनी, काली मिर्च, तुलसी और अदरक से बनी हर्बल टी पी सकते हैं। इसके अलावा, आप ग्रीन टी भी सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source