
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : June 26, 2025 11:42 AM IST
Navratri Vrat me Kya Khaye or Kya Nahi: नवरात्रि के दौरान दुर्गा मां के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में कई लोग पहला और आखिर व्रत रखते हैं। तो कुछ लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिन के व्रत रखते हैं। जो लोग कई सालों से व्रत कर रहे हैं, उन्हें पता होगा कि नवरात्रि व्रत में क्या खाना होता है और क्या नहीं। लेकिन, हर साल कई लोग ऐसे होते हैं, जो पहली बार व्रत रखते हैं। ऐसे में उन लोगों को यह पता नहीं होता है कि नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? अगर आपने भी इस बार पहली बार नवरात्रि का व्रत रखा है, तो जानें कि नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं (What to Eat or Avoid in Navratri Fast in Hindi)?
नवरात्रि व्रत में आप फलों और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से आपको एनर्जी मिलेगी। वहीं, फल खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होगी। व्रत में आप केला, अनार, पपीता, अंगूर, सेब आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। आप बादाम, काजू, किशमिश, मखाना और अखरोट को भी अपने व्रत की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नवरात्रि व्रत के दौरान आप साबूदाना खिचड़ी भी खा सकते हैं। साबूदाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप टमाटर, सेंधा नमक और आलू के साथ साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं। आप चाहें तो व्रत के दिनों में साबूदाना खीर भी खा सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
मखाना विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो आप मखाने की खीर भी खा सकते हैं। एक पैन में दूध और मखाने डालें। इसे अच्छी तरह से उबालें और इसमें बादाम-काजू के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। इस खीर को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
अगर आप व्रत में सब्जी खाना चाहते हैं, तो आप आलू, शकरकंद और खीरा आदि का सेवन कर सकते हैं। खीरे में पानी अधिक होता है, जिससे पानी की पूर्ति होती है। आलू में कार्ब्स होते हैं। अगर आप उबले हुए आलूखाएंगे, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।
नवरात्रि व्रत में आप दूध और दूध से बने उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। आप दूध, दही, लस्सी और पनीर आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इससे आप हेल्दी महसूस करेंगे। डेयरी प्रोडक्ट्स लेने से थकान और कमजोरी भी दूर होगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।