Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Foods for Glowing Skin: सर्दियों में स्किन डल और बेजान हो जाती है। ठंडी हवाओं और कम नमी की वजह से स्किन रूखी यानी ड्राई भी होने लगती है। वहीं, सर्दियों में ज्यादातर लोगों को फास्ट फूड खाना पसंद होता है। इससे चेहरे पर मुंहासे और फोड़े-फुंसियों जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में त्वचा की सही देखभाल के साथ ही, हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। अगर आप सर्दियों में हेल्दी खाएंगे, तो चेहरे का निखार भी कई गुना बढ़ जाएगा। हेल्दी खाना खाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और स्किन हाइड्रेट भी होती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए सर्दी में क्या खाना चाहिए (Chehre ka Nikhar Badhane ke Liye Sardi me Kya Khaye)?
स्किन के लिए फल काफी फायदेमंद होते हैं। आपको अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं। फल खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। सर्दियों में त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप सेब, संतरा, अनानास, अंगूर आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सब्जियां सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी जरूरी होती हैं। कई लोग सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, जबकि सब्जी खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए सर्दियों में हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। सर्दियों में पालक, सरसों का साग, मेथी और बथुआ जरूर खाएं। हरी सब्जियां खाने से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।
सर्दियों में अपनी डाइट में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करें। आप बादाम, अखरोट और फ्लैक्स सीड्स खा सकते हैं। नट्स और सीड्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक मुट्टीभर ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।