बारिश के मौसम में जरूर खानी चाहिए ये 3 चीजें, नहीं होती सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं

Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट पर फोकस करें।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 18, 2025 5:27 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Barish ke Mausam me Kya Khaye: मानसून ज्यादातर लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। यह मौसम गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन, इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। मानसून में कीटाणु और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से कई तरह के रोग विकसित होने हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से भी व्यक्ति बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए (Monsoon me Kya Khana Chahiye)?

सूप पिएं

बारिश के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए आप सूप जरूर पीना चाहिए। सूप में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। मानसून में मूंग दाल, टमाटर, ब्रोकली और सब्जियों का सूप पीना बेहद फायदेमंद होता है। मानसून में आप स्नैक्स में चाय की जगह सूप पी सकते हैं। गर्मा-गर्म सूप पीने से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है।

मसालों का सेवन करें

बारिश के मौसम में मसालों का सेवन भी किया जा सकता है। मसालों की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर इस मौसम में मसालों का सेवन किया जाए तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। मानसून में आप अदरक, काली मिर्च, जीरा, हींग और अजवाइन आदि का सेवन कर सकते हैं। मानसून में काली मिर्च और लौंग का सेवन भी किया जा सकता है।

मौसमी फल खाएं

मानसून में मौसमी फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इस मौसम में मौसंबी, सेब, जामुन, अनानास जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है। इनमें विटामिन सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। फलों में विटामिन्स और मिनरल्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। मौसमी फल खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या बारिश के पानी में भीग सकते हैं?

आप बारिश के पानी में भीग सकते हैं। लेकिन, आपको बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से जरूर नहाना चाहिए।

बारिश के मौसम में क्या करना चाहिए?

बारिश के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखें। इसके लिए हल्दी वाला दूध पिएं। तुलसी और अदरक की चाय पिएं।

बारिश के मौसम में कौन से फलों का जूस अच्छा होता है?

बारिश के मौसम में आप मौसंबी और अनानास का जूस पी सकते हैं। लेकिन, आपको घर पर बने जूस का ही सेवन करना चाहिए।

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?

बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें नमी की वजह से कीटाणु और बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source