Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Malaria Diet: इस समय देश के कई हिस्सों से मलेरिया बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, मलेरिया एक मच्छर से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जो प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होती है। यह परजीवी संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है। परजीवी पहले लिवर में जाकर पनपते हैं और फिर रक्त प्रवाह में आकर लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं। मलेरिया के लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 10–15 दिन बाद दिखाई देते हैं, जिनमें तेज बुखार, ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, कमजोरी और उल्टी शामिल हैं। ऐसे में, मलेरिया से जल्दी रिकवरी के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही डाइट शरीर को ऊर्जा देती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जो कि इस बीमारी से रिकवरी के लिए बेहद जरूरी है। हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2025) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मलेरिया के प्रति जागरुक करना है। आइए, इस मौके पर डाइट्रिफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन जानते हैं मलेरिया बुखार में जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए?
मलेरिया होने पर पीड़ित व्यक्ति को हाइड्रेट रहना सबसे जरूरी होता है। दरअसल, मलेरिया में शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कमजोरी और चक्कर जैसे लक्षण बढ़ते हैं। ऐसे में, आप भरपूर मात्रा में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, सब्जियों का सूप और ग्लूकोज का सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे, जिससे जल्दी रिकवरी होगी।
मलेरिया पूरे शरीर को तोड़ देता है। यही वजह है मलेरिया के दौरान मांसपेशियों कमजोरी पड़ने लगती हैं। ऐसे में, शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हल्की मात्रा में दाल, उबले अंडे, पनीर, छाछ या दही का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत होती है और ऊर्जा भी बनी रहती है।
बीमारी कोई भी हो फलों व सब्जियों का सेवन आपको उस बीमार से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। मलेरिया से पीड़ित मरीज को विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फल और सब्जियां जैसे- पपीता, अनार, कीवी, सेब, गाजर और पालक खिलाना बेहद लाभकारी होता है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स देते हैं।
मलेरिया में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए भारी और तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए। खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल का सूप, उबली सब्जियां जैसी चीजें खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को पोषण भी मिलता है और पेट पर ज्यादा जोर भी नहीं पड़ता।
मलेरिया बुखार में कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना बेहद जरूरी होता है, ताकि बीमारी न बढ़े और रिकवरी जल्दी हो। तले-भुने, मसालेदार और अधिक तेल वाले भोजन से बचें, क्योंकि ये पाचन को खराब कर सकते हैं। बहुत ठंडी चीजें, बर्फ वाले पेय, और बाहर का अस्वच्छ खाना भी नहीं खाना चाहिए। कैफीन और अल्कोहल युक्त पेय से परहेज करें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। मलेरिया में अधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड से भी दूरी बनाएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।