सरगी में खाएंगी ये 1 ड्राई फ्रूट तो नहीं बिगड़ेगी पूरे दिन सेहत! मिलेगी शाम को व्रत खोलने तक एनर्जी

karwa chauth sargi : सुहागन महिला को रात तक कुछ नहीं खाना होता है और इसलिए सरगी का हेल्दी और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। आप सरगी में मिठाइयां, फल, ड्राइ फ्रूट्स, दूध, दही जैसे कई हेल्दी चीजें खा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 12, 2022 11:20 AM IST

karwa chauth sargi : सुहागनों का पावन पर्व करवा चौथ इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के व्रत की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है, जिसे सुहागन महिलाओं के साथ-साथ कुछ कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर के लिए रखती हैं। इस व्रत को सुहागन महिला पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं बिना कुछ खाएं और पिएं व्रत रखती हैं लेकिन आप सुबह उठकर सूरज उगने से पहले सरगी खा सकती हैं।

सरगी क्यों जरूरी

दरअसल सुहागन महिला को रात तक कुछ नहीं खाना होता है और इसलिए सरगी का हेल्दी और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। आप सरगी में मिठाइयां, फल, ड्राइ फ्रूट्स, दूध, दही जैसे कई हेल्दी चीजें खा सकती हैं। लेकिन कौन सी चीज आपको दिन भर के लिए एनर्जी प्रदान कर सकती है और ऐसा क्या खाया जाए, जिससे आपको थकान भी न हो और आप घर के सारे काम भी निपटा सकें इसके लिए सही चीज का सेवन बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं सरगी के दौरान एक ऐसे ड्राई फ्रूट के सेवन के बारे में, जो थकान को दूर कर आपको एनर्जेटिक बनाने का काम करेगा।

सरगी में खाएं अंजीर

आपकी सरगी की थाली में भले ही कितनी भी हेल्दी चीजें क्यों न हों लेकिन उसमें अंजीर का शामिल होना बहुत जरूरी है। अंजीर ढेर सारे पौष्टिक गुणों से संपन्न एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो आपको एनर्जी प्रदान करता है और थकाता भी नहीं है। अंजीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं और इसमें मौजूद नैचुरल शुगर आपको थकान से दूर रखता है।

व्रत में कितनी फायदेमंद अंजीर

व्रत में ज्यादातार महिलाएं कुछ नहीं खाती हैं, जिसकी वजह से उनका पेट लगभग पूरे दिन खाली रहता है। पेट खाली होने की वजह से ब्लड शुगर लेवल घटता-बढ़ता रहता है और महिला का ब्लड प्रेशर भी लो हो सकता है। इसलिए अगर आप सुबह अंजीर खाती हैं तो इसमें मौजूद गुण आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं।

पेट भी रहता है ठीक

प्रीबायोटिक्स का रिच सोर्स अंजीर न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि आपकी आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको सुबह सरगी में अंजीर खाना ही है तो आप इसे रात के वक्त दूध में डालकर रख दें और सुबह खाली पेट उस दूध को पी लें और अंजीर को चबा जाएं। आप चाहें तो अंजीर को स्नैक्स के रूप में भी खा सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source