कफ की वजह से होती हैं कई बीमारियां, कफ में क्या खाएं क्या न खाएं ?

कफ और पित्त की समस्या से बचने के लिए लाइफ स्टाइल और खान-पान (What to eat in cough) बहुत मायने रखता है। अगर आप खान-पान में सही से ध्यान नहीं देते हैं कफ की समस्या ठीक नहीं होती है और आप अन्य बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। खान-पान की कुछ चीजें हैं (What to eat in cough) जिनको कफ की परेशानी होने पर नहीं खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 27, 2019 8:28 PM IST

शरीर में कई बीमारियों का कारण कफ होता है। अगर शरीर में कफ का संतुलन सही नहीं तो बीमारियों होती ही रहती हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर कफ की परेशानी है तो 20 प्रकार की हेल्थ समस्या होती रहती हैं। कफ और पित्त की समस्या से बचने के लिए लाइफ स्टाइल और खान-पान (What to eat in cough) बहुत मायने रखता है। अगर आप खान-पान में सही से ध्यान नहीं देते हैं कफ की समस्या ठीक नहीं होती है और आप अन्य बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। खान-पान की कुछ चीजें हैं (What to eat in cough) जिनको कफ की परेशानी होने पर नहीं खाना चाहिए।

अगर आप सही परहेज करते हैं तो कफ की समस्या तो ठीक होती है साथ ही साथ आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं। आइए जानते हैं कफ की परेशानी होने पर कौन-कौन से फूड का सेवन (What to eat in cough) नहीं करना चाहिए।

बटर या मक्खन 

मक्खन सेहत के लिए बेहतर होता है लेकिन अगर आपको कफ की समस्या है तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बटर में फैट की मात्रा ज्यादा होती ही जो कफ को और अधिक बढ़ा देता है। कफ बढ़ने की वजह और भी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

पनीर

पनीर पचने में थोड़ा समय लेता है अगर आपको कफ की समस्या है तो आपको देर से पचने वाले फूड कम खाना चाहिए। पनीर से कफ भी ज्यादा बनता है। पनीर का सेवन करते समय हमेशा ध्यान रखें की इसकी मात्रा ज्यादा न हो।

What to eat in cough What not to eat in phlegm

फैट फूड 

कफ की समस्या का मूल कारण फैट होता है। अगर कफ की समस्या रहती है तो कम फैट वाले भोजन करना चाहिए। फैट की कम खपत से कफ कम बनता है। जरूरत से ज्यादा फैट वाले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध

वैसे तो दूध सेहत के लिए सबसे बेहतर आहा है। कफ की समस्या में यह खतरनाक हो सकता है। दूध से बहुत ज्यादा कफ बनता है। अगर आपको कफ की समस्या है तो दूध का सेवन कम मात्रा में करना ही अच्छा होता है। बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ के लिए सुबह करें ये 4 काम।

नॉनवेज 

कफ अगर बढ़ा हुआ है तो नानवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। नॉनवेज से इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर कफ बहुत ज्यादा बन रहा है तो नॉनवेज का सेवन बिल्कुल न करें।

कफ होने पर क्या खाना है फायदेमंद 

  • जो लोग कफ की समस्या से परेशान रहते हैं उनको सुबह के समय गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है।
  • तुलसी, सोंठ, अदरक, और शहद का सेवन करना कफ में फायदेमंद होता है।
  • गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्विमिंग हो सकता है बेहतर विकल्प।

पानी पीनें में आप भी करते हैं ये गलतियां ? हो सकती हैं ये 6 परेशानियां।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source