Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods to add with curd to lose weight: वजन घटाने के लिए डाइट में सही संतुलन और पौष्टिक चीजों का शामिल होना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि वजन घटाने के लिए दही का सेवन सचमुच बहुत लाभकारी हो सकता है। दही न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है, खासकर अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। दही में प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स, विटामिन्स और खनिज होते हैं, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं। अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना पाचन क्रिया को बेहतर करता है, जिससे शरीर आसानी से भोजन को पचाता है और वसा को कम करने में मदद करता है। साथ ही दही में कम कैलोरी होती है, लेकिन इसमें आवश्यक पोषक तत्वों की भरमार होती है। यदि आप वजन घटा रहे हैं तो कम कैलोरी वाले आहार का सेवन करना जरूरी होता है, और दही इसमें आपकी मदद कर सकता है। दही के साथ आप फल, नट्स या फ्लेक्ससीड्स भी मिला सकते हैं, जो और भी पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करते हैं, बिना अतिरिक्त कैलोरी के। लेकिन अगर आप दही को अपने नाश्ते में शामिल करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दही के साथ मिलाकर आप वजन घटाने में मदद पा सकते हैं।
फलो, जैसे कि पपीता, सेब, संतरा, अनानास, और बेर, दही के साथ मिलाकर आपको स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता मिलता है। इन फलों में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। मोटापा दूर करने के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
- आधे कटे हुए फल (पपीता, सेब, अनानास) लें और उन्हें दही के साथ मिला लें।
- आप चाहें तो थोड़ी सी चिया सीड्स या फ्लेक्स सीड्स भी डाल सकते हैं, जिससे फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलेंगे।
चिया सीड्स आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है, जो आपके वजन घटाने की प्रक्रिया में काम आ सकता है। चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और कैलोरी कम आती है। हालांकि, भूख कम लगना कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है।
- 1-2 चम्मच चिया सीड्स को दही में मिलाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सीड्स फूल जाएं और फिर खाएं।
फ्लेक्स सीड्स (Flax Seeds), जिसे अलसी के बीज भी कहा जाता है, छोटे, भूरे या सुनहरे रंग के होते हैं और बहुत ही पौष्टिक होते हैं। फ्लेक्स सीड्स में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। इससे कब्ज व दस्त की समस्या को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- फ्लेक्स सीड्स को ताज़ा पीस कर दही में मिलाकर खाएं। आप इसे अपनी सुबह की दही-ब्रेकफास्ट में डाल सकते हैं।
ओट्स में घुलनशील फाइबर (beta-glucan) होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन घटाने में मदद करता है। ओट्स के साथ दही खाना पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। आप चाहे तो इसमें नट्स भी मिला के खा सकती हैं। बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे नट्स में स्वस्थ फैटी एसिड्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और पेट को संतुष्ट रखते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
- एक छोटी कटोरी ओट्स को दही में डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद या फल डाल सकते हैं, और यह एक परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाएगा। आप दही व ओट्स में 5-6 बादाम और अखरोट मिलाकर खाएं। इससे आपको एक अच्छा प्रोटीन और फाइबर का कॉम्बिनेशन मिलेगा।
शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के फैट को जलाने में मदद करते हैं। शहद का इस्तेमाल दही के साथ किया जा सकता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें वरना आपको यह नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- एक चम्मच शहद को दही में डालकर खाएं, इससे आपको स्वाद और ऊर्जा दोनों मिलेंगे।
दही के साथ इन चीजों को मिलाकर न केवल आप अपना वजन कम कर सकते हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। दही एक उत्तम प्रोटीन और प्रोबायोटिक स्रोत है, और जब इसे सही खाद्य पदार्थों के साथ मिलाया जाता है, तो यह आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक हो सकता है।