
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2023 11:54 AM IST
Diet for Nail Growth : हम में से अधिकतर लोग अपने स्किन और बालों को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार हम नाखूनों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में अच्छा खासा नाखून डैमेज होने लगता है। इसलिए बालों और स्किन की केयर के साथ-साथ नाखूनों की केयर भी जरूरी है। हालांकि, अगर आपके पास पैनीक्योर और पैडीक्योर का समय नहीं है, तो अपने आहार पर ध्यान दें। जी हां, अगर आहर पर ध्यान देंगे, तो आपके नाखून लंबे और चमकदार हो सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ हेल्दी चीजों को अपने डाइट में शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं लंबं और खूबसूरक नाखून के लिए क्या खाएं?
अगर आप लंबे और खूबसूरत नाखून चाहती हैं, तो अपने आहार में मीट और अंडे शामिल करें। दरअसल, हमारा नाखून प्रोटीन केराटिन से बना हुआ होता है। ऐसे में मीट और अंडे का सेवन आपके नाखूनों के लिए हेल्दी हो सकता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है। साथ ही यह नाखूनों को रिपेयर करने में आपकी मदद कर सकता है। कई हेल्थ एक्सप्ट अंडे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन की प्रचुरता होती है। साथ ही इससे नाखूनों की मजबूती और ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप शाकाहारी है, तो आपके लिए नट्स और सीड्स बेस्ट विकल्प हो सकता है। क्विनोआ और नट्स में प्रोटीन भरपूर रूप से होता है, जो नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्त्रोत है। अगर आपके नाखून कमजोर और काफी ज्यादा डैमेज हो रहे हैं, तो नियमित रूप से अखरोट, बादाम, सीड्स इत्यादि का सेवन करें।
डार्क, पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, केल और कोलार्ड ग्रीन्स इत्यादि में कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो नाखूनों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए होने के साथ-साथ फोलेट, आयरन, विटामिन ई और कैल्शियम होता है। इससे आपके नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होगी।
नाखूनों की ग्रोथ के लिए संतरा और पीले रंग की सब्जियां भी अच्छी साबित हो सकती है। इसके लिए आप रोजाना अपने आहार में कद्दू और शकरकंद इत्यादि का सेवन करें। इससे आपके शरीर को विटामिन ए भरपूर रूप से प्राप्त होगा। इसके साथ ही इसमनें बीटा-कैरोटीन भी होता है। बीटा-कैरोटीन हमारे शरीर में नेल्स की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।
कुछ लोग तेल खाने से परहेज करते हैं, लेकिन अगर आप नाखूनों को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो हेल्दी ऑयल बहुत ही जरूरी है। क्योंकि हेल्दी तेल में ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड होता है, जिससे नाखूनों की चमक और ग्रोथ बढ़ती है। हेल्दी ऑयल के रूप में आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसों का तेल इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
नाखूनों की ग्रोथ के लिए आप अपने आहार में इन हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपके नाखून बिना वजह डैमेज हो रहे हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि आपकी स्थिति के बारे में पता चल सके।