
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : April 24, 2026 12:52 PM IST
Medically Verified By: Dr. Saroj Kumar Yadav
मलेरिया का इलाज
Malaria Thik Karne Ke Liye Kya Kare: हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाने वाला World Malaria Day लोगों को Malaria के प्रति जागरूक करने का अवसर देता है। भारत जैसे देश में आज भी मलेरिया एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2024 में मलेरिया से लगभग 610,000 मौतें होने का अनुमान है। यह आंकड़े वैश्विक स्तर पर दिए गए हैं। दवाइयों के अलावा भारतीय घरों में मलेरिया को ठीक करने के कई घरेलू उपाय भी अपनाए जाते हैं, जैसे पपीता या उसके पत्ते।
लेकिन आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर सरोज कुमार यादव ने ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया है जो मलेरिया को ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपको किसी खास को मलेरिया हो गया है और आप उन्हें जल्दी रिकवर करना चाहते हैं तो डॉक्टर की बताई इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
डॉक्टर मलेरिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं कि मलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है जो शरीर में कमजोरी, बुखार, ठंड लगना, पसीना आना और प्लेटलेट्स में गिरावट जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने क्या खाने और पीने की सलाह दी है।
मलेरिया में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। वहीं नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन बोतल वाले नारियल पानी की जगह पूरा कच्चा नारियल लें, इसमें पानी भी ज्यादा आता है और बिना मिलावट के आता है।
डॉक्टर बताते हैं कि कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। वहीं अनार खून की कमी दूर करने में मदद करता है और कमजोरी कम करता है। मलेरिया के दौरान इन दोनों फलों को खाकर आप खुद को जल्दी रिकवर कर सकते हैं।
मलेरिया के दौरान पाचन तंत्र बहुत ही कमजोर हो जाता है, इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन जैसे मूंग दाल, खिचड़ी, दलिया लेना फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद में गिलोय और तुलसी को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। ये शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए मलेरिया या डेंगू के दौरान गिलोय का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है।
गर्मियों में नींबू पानी पीना हर किसी के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मलेरिया के मरीजों के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे बॉडी जल्दी रिकवर करती है। आप चाहें तो संतरे का जूस भी पी सकते हैं।
कई बीमारियों को ठीक करने के लिए हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। आप भी पालक, मेथी जैसी हरी सब्जियां जो आयरन रिच होती हैं और जरूरी पोषक तत्व देती हैं, उन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह शारीरिक कमजोरी दूर करने में सहायक हैं।
मलेरिया के मरीजों अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए, जिसमें वो चीजें भी शामिल हैं जिनका परहेज किया जाना चाहिए। यानी कि इस दौरान तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन से बचना चाहिए। कैफीन और जंक फूड भी स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।
डॉक्टर के अनुसार ‘मलेरिया में सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। मरीज की डाइट का सीधा असर उसकी रिकवरी पर पड़ता है। पपीते के पत्तों का रस लोकप्रिय है, लेकिन इसके साथ संतुलित आहार, हाइड्रेशन और आराम बेहद जरूरी है। खासतौर पर ऐसे फूड्स लेने चाहिए जो शरीर को ताकत दें और इम्यून सिस्टम को मजबूत करें।’
मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों से बचना, साफ-सफाई रखना, और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना जरूरी है। समय पर जांच और इलाज से इस बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। पपीता मलेरिया में मददगार हो सकता है, लेकिन यह अकेला समाधान नहीं है। सही खानपान, पर्याप्त तरल पदार्थ और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज ही जल्दी ठीक होने का सही तरीका है।
निष्कर्ष- मलेरिया से बचने के लिए अपने घर के आस-पास पानी न जमा होने दें। वहीं अगर किसी को मलेरिया हो जाए तो उन्हें नारियल पानी, पपीते के पत्तों का रस और गिलोय का जूस जैसी चीजें खिलाएंय़ साथ ही शाम को घर से निकलते समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें ताकि मच्छरों का हमला कम महसूस हो।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.