Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Navratri Fasting Tips in Hindi: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। कई लोग नवरात्रि में पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करते हैं। लकिन, हर साल कई लोग ऐसे होते हैं जो व्रत रखने की शुरुआत करते हैं। इस नवरात्रि पर भी कई लोगों ने पहली बार नवरात्रि व्रत रखने शुरू किए होंगे। ऐसे में उनके लिए यह जानना जरूरी है कि नवरात्रि व्रत में क्या खाना होता है और क्या नहीं? अगर आपने भी नवरात्रि पर पहली बार व्रत रखे हैं, तो आइए आकाश हेल्थकेयर की हेड डायटिक्स गिन्ना कालरा से जानते हैं क्या खाएं और क्या नहीं?
नवरात्रि व्रत में ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और थकान-कमजोरी का अनुभव नहीं होता है। आप व्रत में बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नवरात्रि व्रत में फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। फलों में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। फलों में पानी भी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में केला, सेब, पपीता, अंगूर और अनार जरूर शामिल करें। इनसे शरीर तरोताजा रहेगा और सुस्ती नहीं आएगी। फल खाने से आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी।
नवरात्रि व्रत में आप छाछ या लस्सी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। छाछ और लस्सी में प्रोटीन, कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। छाछ या लस्सी पीने से पानी की कमी दूर होती है और शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और दिनभर की कमजोरी-थकान दूर होती है। लेकिन, व्रत के दौरान ज्यादा मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें, इससे पाचन-तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।
व्रत के दौरान आप साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंहाड़े का आटा, राजगीरा और सामक के चावल आदि का सेवन कर सकते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ ग्लूटेन-फ्री होते हैं और आसानी से पच जाते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।