
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : June 13, 2025 4:06 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
What to Eat After Blood Donation: हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, रक्तदाताओं को धन्यवाद देना है और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। ताकि जरूरतमंद को रक्त आसानी से उपलब्ध हो सके। कई लोग समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। कोई सालभर में, तो कोई 6-6 महीने के गैप में रक्तदान करता है। वहीं, कई लोग जरूरत पड़ने पर लोगों को ब्लड डोनेट कर देते हैं। हालांकि, कुछ लोग ब्लड डोनेट करने से डरते हैं। जबकि, यह एक सेफ प्रोसेस है। ब्लड डोनेट करने का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। अगर आप भी ब्लड डोनेट करते हैं, तो उसके बाद अपनी डाइट का खास ख्याल रखे, ताकि कमजोरी का अनुभव न हो। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं ब्लड डोनेट करने के बाद क्या खाना चाहिए (Blood Donate Karne ke Bad Kya Khana Chahiye)?
रक्तदान करने के बाद आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। ब्लड डोनेशन के बाद खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप खूब पानी पिएं। साथ ही, अपनी डाइट में फलों का जूस, ओआरएस, सब्जियों का जूस और नारियल पानी शामिल करें।
रक्तदान करने के लिए विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनेगी। विटामिन-सी, शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। विटामिन-सी शरीर को कई रोगों से भी बचाता है।
रक्तदान करने के बाद अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। रक्तदान करने से शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इसलिए आपको आयरन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। आप चुकंदर, अनार आदि का सेवन कर सकते हैं।
रक्तदान करने के बाद आपको अपनी डाइट में प्रोटीन भी शामिल करना चाहिए। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं, तो आप अंडा, मछली और रेड मीट का सेवन कर सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो डेयरी प्रोडक्ट्स और दाल का सेवन करना फायदेमंद होगा।
रक्तदान के बाद आपको फलों का खूब सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में अनार, सेब, अंगूर, संतरा, पपीता और लीची आदि का सेवन करना चाहिए।
खून देने के बाद आपको फास्ट फूड्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। रक्तदान के बाद एल्कोहल और कैफीन के सेवन से भी बचें।
रक्तदान करने के लिए आपको जूस जरूर पीना चाहिए। आप अनार का जूस और सफेद कद्दू का जूस पी सकते हैं।
रक्तदान करने से पहले आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। साथ ही, अच्छी नींद भी लेनी चाहिए। खुद को हाइड्रेटेड रखें और हेल्दी डाइट लें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और रक्तदान करने के बाद आपको कमजोरी का अनुभव नहीं होगा।
रक्तदान करने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर पर्याप्त होना चाहिए। ताकि ब्लड डोनेट करने के बाद आपको किसी तरह की दिक्कत न हो। ब्लड डोनेट करने के लिए आपका वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए।