Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कब्ज से परेशान टॉयलेट में घंटों तक न करें समय बर्बाद, रात को दूध में डालकर पिएं ये चीज सुबह खुद होगा पेट साफ

Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से निपटने के लिए महंगी दवाओं के भरोसे न रहते हुए कुछ घरेलू तरीकों को भी अपना लेना चाहिए, जिनमें से एक प्रभावी नुस्खे के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले है।

कब्ज से परेशान टॉयलेट में घंटों तक न करें समय बर्बाद, रात को दूध में डालकर पिएं ये चीज सुबह खुद होगा पेट साफ

Written by Mukesh Sharma |Published : January 3, 2024 8:04 AM IST

Drink with milk in constipation: आजकल हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान है और ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर लोगों की डाइट व लाइफस्टाइल खराब होता जा रहा है, जिसके कारण ज्यादातर लोग परेशान हैं। वैसे तो मार्केट में कब्ज से निपटने के लिए काफी सारी दवाएं मौजूद होती हैं, लेकिन ऐसा देखा गया है कि ये दवाएं ज्याातर मामलों में सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक इन्हें सही तरीके से लिया जाता है। ज्यादातर दवाएं शरीर में तभी काम करना बंद कर देती हैं, जब इनका सेवन करना बंद कर दिया जाता है। यही कारण है कि लोग कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए आज भी दवाओं की बजाय घरेलू नुस्खे पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वहीं जो लोग कब्ज से बचने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से ज्यादातर मामलों में बार-बार कब्ज की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास तरह के नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से कब्ज से लंबे समय तक या फिर स्थायी रूप से भी कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

दूध में मिक्स करें खास चीज

जिन लोगों को कब्ज से ज्यादा परेशानी हो रही है या फिर जो लोग कब्ज के लिए बार-बार दवाएं लेकर थक चुके हैं, उनके लिए यह नुस्खा काफी कारगर हो सकता है। दरअसल आपको दूध में देसी घी का एक छोटा चम्मच मिला लेना है। दूध में ऐसे कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Also Read

More News

सेवन का सही तरीका

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध में घी का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले तो आपको रात को सोने से ठीक पहले ही इसका सेवन करना है। दूध को थोड़ा गर्म कर लें और उसे कम मीठा ही रखें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच डालें और चम्मच की सहायता से उसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसका सेवन करें और सो जाएं।

हफ्ते में दो से तीन बार उपयोग

हालांकि, घी कब्ज से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इसमें फैट ज्यादा पाया जाता है। इसलिए हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो से तीन बार ही इसका सेवन करें। इस नुस्खे का इतना इस्तेमाल ही आपका कब्ज से पीछा छुड़ा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

किन्हें नहीं करना चाहिए सेवन

हालांकि, कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों को देसी घी वाली इस नुस्खे का का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि घी का ज्यादा सेवन उनकी बीमारी को बढ़ा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों डायबिटीज, हाई ब्लड शुगर या हाई बीपी की समस्या है या फिर हार्ट के मरीजों को देसी घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि, अगर आप इस नुस्खे को अपनाना चाहते हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में बात कर लें।