गर्मी में चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए क्या पिएं? इन 4 ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करने से बढ़ जाएगा ग्लो

Glowing Skin Tips in Hindi: चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको ऐसी ड्रिंक्स लेनी चाहिए, जिससे त्वचा का निखार बढ़े।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 24, 2025 11:29 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

How to Get Glowing Face: हर व्यक्ति खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाह रखता है। लेकिन, आजकल ज्यादातर लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोई मुंहासों तो कोई दाग-धब्बों से परेशान हैं। इसका सबसे मुख्य कारण गलत खान-पान की आदत है। इसलिए अगर आप चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हेल्दी डाइट को फॉलो करें। हेल्दी डाइट की मदद से आप मनचाही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या पिएं (Chehre ka Glow Badhane ke Liye Kya Piye)?

नारियल पानी

नारियल पानी सेहत के साथ ही, स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट होती है। इसका असर त्वचा पर देखने को भी मिलता है। अगर आप नियमित तौर पर नारियल पानी पिएंगे, तो इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

नींबू पानी

नींबू पानी भी स्किन के लिए अच्छा होता है। गर्मी में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आपको रोजाना नींबू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नींबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। नींबू पानी पीने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है।

तरबूज का जूस

गर्मियों में अधिकतर लोग तरबूज का सेवन करना पसंद करते हैं। गर्मी में चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए भी आपको तरबूज का जूस जरूर पीना चाहिए। तरबूज का जूसपीने से बॉडी हाइड्रेट होती है और इससे त्वचा का ग्लो बढ़ता है। इस जूस को पीने से फोड़े-फुंसियों और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

बेल का शरबत

आप रोज सुबह बेल का शरबत पी सकते हैं। गर्मियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है। बेल का शरबत पीने से पेट को ठंडक मिलती है। यह स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इस शरबत को पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

People Also Ask

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन को शामिल करना चाहिए। इससे त्वचा को पषण मिलता है।

चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं घरेलू उपाय

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

रात में सोने से पहले चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल, ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल, नारियल तेल और गुलाब जल लगाकर सोना फायदेमंद होता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए कौन-सा डिटॉक्स वाटर पिएं?

डिटॉक्स वाटर पीने से ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आप खीरा, नींबू, पुदीना और पानी का उपयोग कर सकते हैं। इन सभी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source