
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Drinks for Constipation: अगर किसी व्यक्ति का रोज सुबह पेट साफ होता है, तो इसका मतलब है उसका डाइजेशन सही तरीके से काम कर रहा है। लेकिन, आजकल कई लोग सुबह पेट साफ न होने की समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोगों का सुबह पेट साफ नहीं होता है, इस समस्या को कब्ज कहते हं। कब्ज की वजह से व्यक्ति को पेट दर्द महसूस होता है। साथ ही, उसकी पूरी दिनचर्या भी प्रभावित होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के सीरम और चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर ही इन ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन में सुधार होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पेट साफ करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए (Pet Saaf Karne ke Liye Subah Kya Pina Chahiye)?
पेट साफ करने के लिए आप रोज सुबह नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस निचोड़ें। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही, पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। अगर आप सुबह खाली पेट नींबू का पानी पिएंगे, तो इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा। इस पानी को पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
अगर आपको सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप अदरक के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी का गिलास लें और इसमें अदरक का रस डालें। इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। अदरक का रस पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन में मदद मिलती है। अदरक का रस पीने से शरीर की सूजन भी कम होती है।
पेट साफ करने के लिए आप धनिया का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में धनिया के बीज डाल दें। इस पानी को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। धनिया का पानी पीने से पेट साफ होता है। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।