Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Anti-Aging Food: हम तरह-तरह के महेंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने का ख्याल हमारे मन में आता ही नहीं है। बस यही हमारी सबसे बड़ी गलती है कि बाहरी खूबसूरती के चक्कर में इंटरनल ब्यूटी को भूल ही जाते हैं। खासकर हमारे चेहरे पर झुर्रियां आने का मुख्य कारण भी यही होता है कि आप अपनी त्वचा को सही पोषण नहीं दे पाते हैं।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में डाइट में शामिल करने वाली 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खाकर आप अपनी स्किन को रिंकल फ्री व जवां बना सकते हैं। ये 3 चीजें न सिर्फ एजिंग साइन को कम करने, बल्कि स्किन को अंदर से हेल्दी बनाएगा और चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लेकर आएगा।
हमारी स्किन तब कमजोर होती है जब उसे प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट नहीं मिल पाता है। एंटीऑक्सीडेंट न होने के कारण हमारी स्किन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाती है। जिससे त्वचा का लचीलापनकम होने लगता है और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में जामुन (Berries), पालक व टमाटर को सलाद, स्मूदी या जूस के रूप में शामिल करें।
स्किन को हेल्दी रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि ये त्वचा की कोशिकाओं की बाहरी परत को मजबूत बनाता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और वह हाइड्रेट रहती है। शरीर में इस पोषक तत्व की पूर्ति के लिए फैटी फिश जैसे सालमन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियां खाना शुरू करें, अखरोट और बादाम खाएं और इसी के साथ अलसी के बीज (Flax Seeds) और चिया सीड्स खाएं। ये सभी एंटी-एजिंग फूडआपकी स्किन को जवां रख सकते हैं।
विटामिन सी और पानी दोनों ही त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। एक ओर जहां विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन के लिएजरूरी है वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा नेचुरली मॉइस्चराइज रहती है। खट्टे फल (नींबू, संतरा), शिमला मिर्च और अमरूद इसके सबसे अच्छे स्रोत हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
40 की उम्र में एंटी-एजिंग, कोलेजन बूस्ट या प्लैटिनम फेशियल सबसे बेहतर होते हैं।
माइक्रोडर्माब्रेशन चेहरे पर झुर्रियों के लिए सबसे अच्छे ट्रीटमेंट में से एक है।
इसके लिए आपको प्रोटीन, विटामिन ए, बी, ई और सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी व रिंकल फ्री बनाना चाहते हैं तो त्वचा को धुप से बचाएं, धूर्मपन को त्यागे, शराब पीना बंद करे, अधिक से अधिक पानी पिए आदि।