... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 5, 2019 9:20 PM IST
चाय का सेवन भारत में स्वागत के तौर पर किया जाता है. कुछ लोग चाय से अपने आपको तरोताज महसूस भी करते हैं. सुबह की शुरुआत भी चाय से करना एक आदत सी बन गयी है. लेकिन चाय वजन कम करने (Tea for Weight loss) के लिए भी चर्चा में रहती है. दरअसल चाय का सेहत पर सीधा असर पड़ता है क्योंकि चाय तरल पदार्थ के तौर पर शरीर में जाती है जो सीधा असर भी दिखाती है. ग्रीन टी वेट लॉस टी (Tea for Weight loss) के तौर पर सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है. लेकिन कुछ और भी चाय के प्रकार हैं तो आसानी से वजन घटाने का काम करती हैं. हम यहां पर ऐसी ही कुछ वजन कम करने वाली चायों (Tea for Weight loss) के बारे में बात करेगें.
ग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. ग्रीन टी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं. इससे वजन कम करने में आसानी होती है.
कई रिसर्च से ये पता चला है कि इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव रहता है. टी बैग वाली ग्रीन टी के बजाय खुली ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा होता है. अगर आपको ग्रीन टी का स्वाद कड़वा लगता है, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं.
वजन घटाने के लिए दालचीनी चाय सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. दालचीनी में शरीर के ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की भी क्षमता पायी जाती है. वजन कम करने के लिए दालचीनी की चाय में शहद का उपयोग किया जाता है. इसे बनाने और उपयोग करने के लिए आप यहां पढ़ सकते हैं.
इसके नियमित सेवन से कई फायदे होते हैं. इससे मन शांत रहता है और सेहत अच्छी रहती है. इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है तथा शरीर भीतर से साफ रहता है. इसके पीने से ऊर्जा भी भरपूर बनी रहती है. तनाव को दूर करने में ये सहायक होती है. इससे सर्दी-जुकाम से भी निजात मिल जाती है.
नींद अच्छी के लिए भी इसका सेवन किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी बात है कि इसके सेवन से आम चाय की तरह कैफीन की लत नहीं लगती. इसकी सबसे खास बात ये है कि पारंपरिक चाय की तरह इसमें दूध-चीनी मिलाने की जरूरत नहीं होती. यहां पर मिलेगी कई तरह की हर्बल टी
तुलसी को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है. तुलसी भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से फायदा होता है. ये चाय आपके पेट, आंखों, किडनी, लिवर और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. दिन में 2 बार रोजाना ये चाय पीकर आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं.
काली चाय से काफी लाभ होते हैं और इसको पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है. इसकी चार प्रजातियां होती हैं और सभी कैमेलिया साइनेन्सिस से प्राप्त होती हैं. काली चाय से उच्च कोलेस्टॉल, दस्त, पाचन समस्याओं और अस्थमा में लाभकारी होती है.