
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : May 5, 2022 4:41 PM IST
स्प्राउट्स यानी कि अंकुरित दालें हमारे यहां देसी सलाद की तरह खाया जाता है। कई बार तो हम लोग इसे नाश्ते में या शाम के समय स्नैक्स की तरह खा लेते हैं। दरअसल, स्प्राउट्स प्रोटीन और कई सारे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स से भरे होते हैं जो कि शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि स्प्राउट्स दिल के लिए बहुत फायदेमंद (Benefits of sprouts for heart in hindi) होता है। दरअसल, स्प्राउट्स में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर अत्यधिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें पोटेशियम की उपस्थिति ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है और इस तरह ये दिल के लिए हेल्दी होते हैं। तो, आइए आज हम आपको कुछ ऐसे स्प्राउट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें दिल को हेल्दी रखने के लिए आप खा सकते हैं।
अंकुरित राजमा मेलाटोनिन से भरपूर होते हैं जो कि शरीर में नींद चक्र को नियंत्रित करने में मदद करते है। इसी तरह मेलाटोनिन में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं, जो कोशिकाओं की क्षति से बचाते हैं। इस तरह ये दिल की कोशिशओं को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ जब आपकी नींद अच्छी होती है तो, ये ब्लड प्रेशर को कम करने मेंमदद करता है और दिल की बीमारियों से बचाता है।
मसूर के स्प्राउट्स में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। बदले में, यह आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अंकुरित मसूर फाइबर से भरपूर होता है और शरीर के दूसरे अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करता है और दिल तक इनका ब्लड सर्कुलेशन सही रखता है। आप इससे सालद, सूप और स्नैक्स बना कर खा सकते हैं।
अंकुरित मूंग में प्रोटीन, विटामिन सी, फोलेट और आयरन होता है। साथ ही अकुरित मूंग में फ्लेवोनोइड और विटामिन सीकी भी मात्रा मात्रा होती है। ये दोनों ही ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने और ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं। इस तरह ये हार्ट हेल्दी है। इसके अलावा अंकुरित मूंग का प्रोटीन आपकी बॉडी को अंदर से स्वस्थ रखने में भी मददगार है। इसका फाइबर जहां पाचन तंत्र को सही रखता है वहीं, शुगर कम करने में भी मदद करता है। मूंग के अंकुरित दाने एशियाई व्यंजनों में मुख्य हैं और इसलिए तले हुए चावल और स्प्रिंग रोल जैसे व्यंजनों के लिए एकदम सही हैं।
सोयाबीन स्प्राउट्स काफी फेमस है। एक कप सोयाबीन में 9 ग्राम प्रोटीन, विटामिन सी, फोलेट और आयरन होता है। अंकुरित सोयाबीन के फाइटिक एसिड के स्तर को कम करता है, जो एक एंटीन्यूट्रिएंट है जो लोहे जैसे खनिजों को बांधता है, जिससे उनका अवशोषण कम हो जाता है। इसके अलावा जब आपके शरीर में आयरन का स्तर कम होता है, तो आप पर्याप्त हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं कर सकते और इससे ब्लड सर्कुलेश और हार्ट हेल्थ प्रभावित होने लगता है। इस स्थिति में लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन जो आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। इससे आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया हो सकता है। ऐसे में सोयाबीन स्प्राउट हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं।