अंडे के साथ कभी ना खाएं ये 5 फूड, आपकी सेहत हो जाएगी खराब!

Egg Combinations to Avoid: अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो कुछ फूड ऐसे हैं जिनका सेवन अंडे के साथ कभी नहीं करना चाहिए। जानिए क्यों? 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 1, 2023 7:01 AM IST

अंडा पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ के तौर पर जाना जाता है। अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसमें विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ (Egg Benefits) प्रदान करते हैं। अंडे कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार करने के साथ ही हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग अंडे का सेवन ब्रेकफास्ट में करते हैं। हालांकि आप अंडे का सेवन जब भी करें तो से सही तरीके से ही खाएं। क्योंकि कुछ फूड ऐसे हैं जिन्हें अंडे के साथ कभी नहीं खाना (Egg Combinations to Avoid) चाहिए। इसे बैड कॉन्बिनेशन माना जाता है।  जानिए अंडे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

अंडे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - Ande Ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye

अंडे और सोया मिल्क

सोया मिल्क और अंडे का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि सोया मिल्क एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जबकि अंडे पशु आधारित प्रोटीन होते हैं। दोनों का सेवन एक साथ करने से शरीर में प्रोटीन की अधिकता हो सकती है और इसके अवशोषण में रुकावट उत्पन्न हो सकती है।

अंडे और चाय

चाय के साथ भी कभी भी अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह फूड कॉन्बिनेशन आपको पेट से जुड़ी समस्याएं दे सकता है। स्टडी के मुताबिक, अंडे के साथ चाय का सेवन करने से प्रोटीन का अवशोषण 17% तक कम हो जाता है।

अंडे और चीनी

चीनी का सेवन भी अंडे के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों से निकलने वाले अमीनो एसिड शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। यह खून में थक्का भी बना सकते हैं।

अंडे और केला

यदि आप ब्रेकफास्ट में अंडा और केला एक साथ खाते हैं तो भूल कर भी ऐसा ना करें। क्योंकि यह एक ऐसा फूड कॉन्बिनेशन है जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।  क्योंकि यह पचने में अधिक समय लेता है इसलिए आप इन्हें कुछ अंतराल के बाद ही सेवन करें।

अंडे और मीट

अंडे और मीट में अतिरिक्त फैट और प्रोटीन के कारण यह पचने में समय लगाता है। जब आप इनका सेवन एक साथ करते हैं, तो यह शरीर को थका देता है और आप बहुत ज्यादा सुस्त हो जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source