गर्मियों में दही के साथ क्या खाना चाहिए? जानें 5 फायदेमंद तरीके
Dahi Mai Kya Mix Karke Khana Chahiye: क्या आप प्लेन दही खाते हैं या उसे कुछ मजेदार और हेल्दी तरीके से खाया चाहते हैं? आइए आज हम आपको दही को 5 अलग-अलग और हेल्दी तरीकों से खाने का तरीका बताएं।
Dahi Mai Kya Milakar Khaye: दही एक ऐसा फूड है जिसे गर्मियों में खूब खाया जाता है, लेकिन हर किसी का इसे खाने का तरीका अलग-अलग होता है। जैसे कोई चीना के साथ खाता है, कोई सेंधा मन के साथ, कोई इसमें बूंदी मिलाकर खाता है तो कोई खीरे के साथ रैता बनाकर। लेकिन क्या यह दही खाने का सही तरीका है? बहुत से लोग दही में चीनी मिलाकर नहीं खाते हैं, उनका कहना है कि दही में तो सिर्फ सेंधा नमक मिक्स करके ही खाना चाहिए। ऐसे में सच क्या है?
यह जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से बात की। उन्होंने बताया कि "दही एक प्रोबायोटिक है, जो गट को हेल्दी रखने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर गर्मियों में आप इसे खाते हैं तो गट हेल्दी रहता है, स्किन हेल्दी बनती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, डायजेशन इम्प्रूव होता है और शरी में ठंडक आती है। लेकिन बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि आखिर दही के साथ क्या मिलाकर खाया जा सकता है। आइए हम विस्तार से जानते हैं कि दही के साथ खाने वाली 5 सबसे फायदेमंद चीजें कौन सी हैं?
दही में मिलाएं भुना जीरा और नमक
आप दही में नमक और जीरा को भूनकर व मिक्स करके खा सकते हैं। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, इसलिए यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। अगर इसमें जीरा भूनकर डाला जाता है तो यह खाने को पचाने में सहायता करता है। वहीं आयोडीन-रिच साल्ट में मौजूद मिनरल्स गैस और ब्लॉटिंग कम करते हैं।
दही में खीरा डालकर खाने के फायदे
खीरे में 95% पानी और फाइबर होते हैं। यह दोनों साथ में खाने से डाइजेशन ठीक रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और अंदर से ठंडक देता है। आप चाहें तो दही में अनार डालकर भी खा सकते हैं क्योंकि अनार में मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक का काम करता है। इससे पोषक तत्त्व अच्छे से अब्सॉर्ब होते हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कोनस्टीपेशन, गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।
दही में मिलाएं शहद
कई लोग दही में चीनी डालकर खाते हैं, लेकिन शुगर हेल्थ के लिए हानिकारक होती है इसलिए आप दही का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें शहद डालकर खा सकते हैं। शहद में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं और दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत रखने का काम करता है।
दही और ऑट्स को कोम्बीनेशन
अगर वजन घटाना चाहते हैं और बॉडी को हाइड्रेट भी रखना चाहते हैं, तो दही में ऑट्स मिलाकर खा सकते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकेन नाम का खास सॉल्यूबल फाइबर होता है जो पेट में जाकर जेल जैसा बन जाता है। वहीं दही में प्रोटीन होता है और जब यह दोनों साथ में खाए जाते हैं तो पाचन को धीमा कर देते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
डिस्क्लेमर: दही प्रोबायोटिक फूड है, जो गट को हेल्दी रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद होता है। लेकिन दही को खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। बहुत से लोगों को मिक्स प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, ऐसे लोग दीह का सेवन न करें, और अगर करना चाहते हैं या ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है तो डॉक्टर की सलाह के बाद खाएं।