Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज मेथी दाना खा सकते हैं? जानें इस बीमारी में क्या खाएं और क्या नहीं

High blood pressure: हाई ब्लड प्रेशर में डाइट का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके द्वारा खाए जा रहे फूड्स से ही ब्लड प्रेशर बढ़ता या घटता है। लेकिन कई बार लोग सही डाइट नहीं ले पाते हैं। इस लेख में जानें उच्च रक्तचाप के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज मेथी दाना खा सकते हैं? जानें इस बीमारी में क्या खाएं और क्या नहीं

Written by Mukesh Sharma |Published : October 21, 2022 10:21 AM IST

high bp diet: हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण अब काफी लोगों में दिखने लगे हैं, जिसका मतलब है कि अब दुनियाभर में इस गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। हमारे देश में भी काफी लोग इस बीमारी से परिचित हो चुके हैं और जान चुके हैं कि इस बीमारी में किसे क्या खाना चाहिए। लेकिन ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन वास्तव में वह नुकसान पहुंचाती है। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका कम मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और वहीं अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह नुकसान दे सकता है। उदाहरण के लिए बहुत से लोग मेथी दाना को हाई बीपी के लिए अच्छा मानते हैं (High Blood Pressure Me Meetha Dana), वहीं कुछ रिसर्चों में यह भी पाया गया है कि इसका बहुत ज्यादा सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं हाई बीपी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। (High Blood Pressure Me Kya Khae Or Kya Nahi)

ये चीजें न खाएं हाई बीपी के मरीज

ऐसे फूड्स की बहुत ही लंबी लिस्ट है, जिनसे आपको दूर रहना चाहिए। इसलिए हम आपको कुछ खास कैटेगरी बताते हैं जिनमें आने वाले फूड्स को हाई बीपी के मरीज को कभी नहीं खाना चाहिए -

1. बाहर का खाना

अगर आपको रेस्तरां या बाहर बना हुआ खाना पसंद है और आपको हाई बीपी की शिकायत भी रहती है, तो आपको यह आदत जल्द से जल्द छोड़नी होगी। बाहर तैयार किए गए खाने में हानिकारक तेल व बहुत अधिक मात्रा में मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो बीपी के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

Also Read

More News

2. फ्रोजन फूड्स

बहुत से लोग सोचते हैं की हाई बीपी में ठंडी चीजें खाना अच्छा रहता है और ऐसे में वे कई फ्रोजन फूड्स खा लेते हैं। लेकिन फ्रोजन फूड्स भी उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हैं, क्योंकि इनमें अत्यधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है।

3. ज्यादा नमक वाले फूड्स

जिन खाद्य पदार्थों में बहुत ही ज्यादा नमक पाया जाता है, वे उच्च रक्तचाप के मरीजों के दुश्मन होते हैं। फास्ट फूड और घर पर बने खाने में अगर ज्यादा नमक है, तो वह काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा अचार, सूप व सॉस आदि अन्य कई ऐसी चीजें हैं, जो उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

हाई बीपी में बेस्ट हैं ये फूड्स

हाई बीपी से पीड़ित लोगों को यह पता जरूर होना चाहिए कि आखिर कौन सा फूड उनके लिए बेस्ट है। चलिए जानते हैं उच्च रक्तचाप के मरीजों को क्या खाना चाहिए -

1. खट्टे फल

हाई बीपी के मरीजों के लिए अगर कुछ सबसे बेस्ट ऑप्शन है, तो वह खट्टे फल ही हैं। उन्हें अपनी डाइट में संतरे, मौसमी और नींबू जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। आप इन फलों की जगह इनका रस भी पी सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हाई बीपी के मरीजों के लिए सब्जियां बहुत ही फायदेमंद रहती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों से इन्हें फायदा मिलता है। कु रिसर्चों में पाया गया है कि रोज एक कप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से ही हाई बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।

3. बीन्स और दाल

बीन्स व दालें ऐसे खास तरह से पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी मदद करते हैं जैसे फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम। हेल्थलाइन की रिपोर्ट्स के अनुसार कई अध्ययनों में भी यह पाया जा चुका है कि बीन्स व दालों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. बीज ड्राई फ्रूट्स

कुछ प्रकार के बीज व सूखे मेवे भी हाई बीपी में अच्छे रहते हैं। बीज जैसे कद्दू के बीज और सूखे मेवे जैसे पिस्ता आदि का सेवन ब्लड प्रेशर के बढ़े हुए लेवल को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको रोजाना कितनी मात्रा में इनका सेवन करना चाहिए, इस बारें में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।