
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : February 23, 2026 3:24 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Gym Ke Liye Meal Time: आपने देखा होगा कि कुछ लोग जिम जाने से पहले केला खाते हैं तो कुछ ओट्स खाकर चले जाते हैं। ऐसे लोगों में वह भी हैं खाली पेट जिम जाते हैं। बता दें कि जिम जाने से पहले सही भोजन करना केवल एनर्जी के लिए नहीं, बल्कि मसल रिकवरी, परफॉर्मेंस और मेटाबॉलिज्म के लिए भी जरूरी होता है। खाली पेट एक्सरसाइज करने से कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर या मांसपेशियों में थकान हो सकती है। वहीं, जिम से ठीक पहले भारी या तला-भुना भोजन करने से एसिडिटी, पेट दर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है।
ऐसे में जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसकी सही जानकारी सभी को होनी चाहिए। हमारा शरीर एक्सरसाइज के दौरान मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट यानी कि ग्लाइकोजन को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करता है। लेकिन अगर शरीर में जरूरत अनुसार एनर्जी नहीं होगी, तो परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इसलिए आइए आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि जिम जाने से कितनी देर पहले खाना चाहिए? और अगर तुरंत पहले खाया जाए तो इसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
डॉक्टर के अनुसार आपको जिम जाने से 2–3 घंटे पहले खाना चाहिए, जिसमें बैलेंस मील यानी कि कार्ब + प्रोटीन+थोड़ी हेल्दी फैट होना चाहिए। इसके अलावा 30–60 मिनट पहले जा रहे हैं तो कार्ब्स+थोड़ी प्रोटीन वाली लाइट स्नैक्स लें जो आसानी से पच जाए। वहीं अगर आप जिम जाने से तुरंत पहले यानी कि 10–15 मिनट पहले भारी खाना खाते हैं तो यह पाचन तंत्र पर दबावडाल सकता है। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान रक्त प्रवाह मांसपेशियों की ओर बढ़ जाता है और पाचन धीमा हो जाता है।
आप अपना वर्कआउट हल्के और आसानी से पचने वाले खाने से कर सकते हैं। इसमें आप केला और मूंगफली या पीनट बटर खा सकते हैं, ओट्स और दूध, ब्राउन ब्रेड और अंडा, पीनट बटर, मिल्क, नट्स और किशमिश, उबला शकरकंद और पोहा या उपमा (हल्की मात्रा में) आदि खाएं। वहीं अगर आप मसल गेन के लिए जिम जा रहे हैं तो उबले अंडे+मल्टीग्रेन ब्रेड, पनीर + सलाद। साथ ही वेट लॉस के लिए आप ग्रीन टी+केला, स्प्राउट्स, सेब + मुट्ठी भर बादाम ले सकते हैं।
अगर जिम जा रहे हैं तो उससे पहले ये 3 चीजें खाने की गलती बिल्कुल न करें-
कुछ लोग फास्टेड वर्कआउट करते हैं, खासकर वेट लॉस के लिए। लेकिन यह सभी के लिए सेफ नहीं है। लेकिन अगर आपको लो ब्लड शुगर, चक्कर या कमजोरी की परेशानी रहती है तो खाली पेट जिम न जाएं।
जिम जाने से पहले सही समय पर, सही मात्रा में और सही प्रकार का खाना बहुत जरूरी है। कार्ब्स, प्रोटीन और पानी, यह सब बैलेंस में लें। अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।