
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : June 25, 2025 2:38 PM IST
Medically Verified By: Abarna Mathivanan
Vitiligo Diet Plan: विटिलिगो एक त्वचा संबंधी रोग है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा का रंग उड़ जाता है और वहां सफेद चकत्ते या धब्बे बन जाते हैं। यह तब होता है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मेलानिन बनाने वाली कोशिकाओं (मेलानोसाइट्स) को नष्ट कर देती है। मेलानिन ही त्वचा को उसका प्राकृतिक रंग देता है। विटिलिगो संक्रामक नहीं होता, लेकिन यह व्यक्ति की आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। यह समस्या किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है और धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है। इलाज से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए जरूरी है कि सही डाइट को फॉलो किया जाए। हर साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day) मनाया जाता है। इस दिन को मानाने का उद्देशय विटिलिगो यानी सफेद दाग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। आइए, इस मौके पर डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि विटिलिगो के मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए -
विटिलिगो में आप हरी सब्जियां, गाजर, चुकंदर, टमाटर, ब्रोकली और आंवला खाएं। क्योंकि यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा की रक्षा करते हैं।
आपको अपनी डाइट में जिंक आयरन और कॉपर युक्त आहार जरूर शामिल करना चाहिए। मूंगफली, तिल, बादाम, पालक, कद्दू के बीज और मशरूम इन मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो मेलेनिन उत्पादन में सहायक हैं।
अंडा, दूध, दही, अंकुरित अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां त्वचा के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं। इनमें विटामिन बी12 और फोलिक एसिड पाया जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
प्रोबायोटिक फूड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, खासकर इस परेशानी से जुड़े मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद सिद्ध होंगे। इसलिए दही, छाछ और फर्मेन्टेड फूड्स आंत को स्वस्थ रखते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
सुबह: गुनगुने पानी में नीम या गिलोय का रस + अंकुरित मूंग + 1 गिलास छाछ खाए।
दोपहर: बाजरे या रागी की रोटी, हरी सब्जी, दाल, सलाद + 1 कटोरी दही खाएं।
शाम: हर्बल चाय + मुट्ठी भर भुने चने या मेवा जरूर खाएं।
रात: हल्की सब्जी, मूंग दाल खिचड़ी या सूप + पुदीना या तुलसी युक्त पानी पीएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।