कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में करें ये 5 हेल्दी बदलाव, बढ़ाएगा गुड कोलेस्ट्रॉल

Cholesterol lowering breakfast: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप ब्रेकफास्ट में इन तमाम बदलावों को कर सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated : August 24, 2022 3:50 PM IST

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol in hindi) बढ़ने से शरीर की कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। जैसे कि ब्लड वेसेल्स ब्लॉक होने लगते हैं, खून का ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पर ध्यान देने वाली बात ये है कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता बल्कि, वक्त के साथ धीमे-धीमे बढ़ने लगता है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम शुरू से ही अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने की कोशिश करें और इसके लिए कुछ हेल्दी बदलावों को अपनाएं। तो, इसकी शुरुआत आप सुबह के नाश्ते से कर सकते हैं। जैसे कि

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में करें ये 5 हेल्दी बदलाव-Cholesterol lowering breakfast in hindi

1. पराठों की जगह खाएं ओट्स

अगर आप नाश्ते में पराठे खाते हैं तो आपको इसकी जगह ओट्स का सेवन करना चाहिए। जी हां, भले ही आपको ये अजीब लगे लेकिन सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद है। ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि सबसे पहले आपके शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे आपके ब्लड वेसेल्स में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलने लगता है। इसके अलावा नाश्ते में ओट्स का सेवन कभी भी आपके लिए नुकसानदेह नहीं होगा और ये शरीर में गुड फैट को भी बढ़ाने में भी मदद करेगा।

2. मक्खन का इस्तेमाल कम करें

नाश्ते में अक्सर लोग ब्रेड-बटर और मक्खन का सेवन करते हैं। दरअसल, मक्खन ट्राईग्लिसराइड्स को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में आपको नाश्ते में मक्खन के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही जिन-जिन चीजों में आप मक्खन लगा कर खाते हैं, उनमें स्टफिंग के रूप में आप पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टेस्टी भी है और हेल्दी भी।

3. पूरे अंडे की जगह बस खाएं एग व्हाइट

अक्सर ये कहा जाता है कि ज्यादा अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ऐसे में आप नाश्ते में पूरे अंडे की जगह अंडे की सफेदी या एग व्हाइट को बस खा सकते हैं। दरअसल, ये कोलेस्ट्रॉल मुक्त होती है और प्रोटीन से भरपूर होती है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार हफ्ते में तीन बार एग व्हाइट का सेवन शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता।

4. दूध की जगह लें संतरा का जूस

दूध की जगह आप अगर नाश्ते में संतरे का जूस लें तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। पर सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। संतरे का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि आपका एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इसके अलावा इसमें फाइटोस्टेरॉल होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।

5. ब्रेड टोस्ट की जगह लें एवोकैडो टोस्ट

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि प्रति दिन एक एवोकैडो का सेवन मोटापे से ग्रस्त लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके अलावा ये हाई एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड में उच्च होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source