
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 12, 2023 1:36 PM IST
अगर आप अभी से अपना रूटीन हेल्दी रखना शुरू कर देते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक लाभ मिलेंगे। साथ ही आप एक्टिव और फिट भी महसूस करेंगे। आपका पूरा दिन कैसे बीतता है यह बात आप सुबह किस चीज से अपने दिन की शुरुआत करते हैं पर भी निर्भर करती है। बहुत से लोग रात में ड्राई फ्रूट जैसे काजू बादाम और किशमिश आदि भिगो कर सो जाते हैं और सुबह उठकर सबसे पहले इन्हें खाते हैं। लेकिन क्या सच में आपको सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर का कहना है कि आपको सुबह उठकर ने केवल भीगे हुए बादाम खाने चाहिए बल्कि केला भी खाना चाहिए। वह यह भी बताती हैं कि किन लोगों को इस डाइट की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे आप इन चीजों को सुबह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर का कहना है कि सुबह उठकर आपको सबसे पहले गिलास नॉर्मल पानी पी लेना चाहिए और उसके बाद आपको इन तीन चीजों जिसमें केला, भीगे हुए बादाम और भीगी हुई काली किशमिश शामिल है, में से कोई भी एक चीज खा सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर के मुताबिक यह खाने की चीज ट्रस्टेड है और आप के दिन को शुरुआत करने के लिए बेस्ट है। इनको खाने पर आपको पूरा दिन ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आपको मीठा खाने की भी तड़प महसूस नहीं होगी और आप इरिटेट भी नहीं होंगे।
अगर आपको दिनभर मीठा खाने का मन करता है तो आप सुबह केला खा सकते हैं और अगर आप को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं जैसे कि गैस ब्लोटिंग आदि तो फिर केले से दिन शुरु करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।
View this post on Instagram