... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 10, 2022 2:53 PM IST
दस्त लगने पर इन चीजों का सेवन और बिगाड़ सकता है आपकी सेहत! गंभीर मामलों में जा सकती है जान
diarrhea in hindi : सर्दी और बुखार की ही तरह दस्त (diarrhea)भी एक आम समस्या है लेकिन कुछ स्थितियों में इसे एक गंभीर समस्या के रूप में लिया जाता है। गर्मी और बारिश के मौसम के दौरान ये समस्या सबसे ज्यादा परेशान करने वाली होती है। दस्त (diarrhea in hindi) के पीछे बहुत सारे कारण हैं लेकिन मुख्य वजह है गंदगी। दस्त के दौरान कोई भी व्यक्ति पेट में दर्द और पेट फूलने की परेशानी का शिकार होता है, जो कुछ परिस्थितियों में आपके लिए दर्दभरा हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को दस्त लगते हैं तो उसे बार-बार उल्टी और पतले दस्त लग जाते हैं।
इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि अगर समय पर दस्त का उपचार न किया जाए तो ये व्यक्ति के लिए प्राणघातक भी सिद्ध हो सकता है। अगर आप भी दस्त के लक्षणों को पहचानने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको दस्त के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं और साथ ही ये भी बताएंगे कि आपको किन फूड्स से दूर रहना चाहिए (what not to eat in diarrhea in hindi)।
1- पेट में दर्द
2-सूजन
3-वजन कम होना
4-बुखार
5-मल में खून
6-बार-बार उल्टी होना
7-लगातार शौच जाना
8-शरीर में दर्द
9-बार-बार प्यास
10-डिहाइड्रेशन
11-सिरदर्द
1-अगर आपको उल्टी और दस्त हैं तो आपको ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।
2-आपको ज्यादा तला या फिर फैटी फूड का भी सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाए आप उबली हुई सब्जियां और लीन प्रोटीन ले सकते हैं।
3-उल्टी और दस्त की स्थिति में बहुत ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें। दरअसल शुगर हमारी आंतों में पहुंचकर संवेदनशील बैक्टीरिया को प्रभावित करना शुरू कर देता है, जो दस्त से जूझ रहे व्यक्ति की हालत और ज्यादा बिगाड़ने का काम करता है।
4-बहुत ज्यादा मीठा जूस या फिर मिठाई खाने से बचें।
5-अगर आपका पेट खराब है तो फाइबर रिच फूड्स का सेवन भी कम कर दें।
6-आपको ज्यादा मात्रा में साबुत अनाज, चावल और ब्रेड, बीज व ड्राई फ्रूट का सेवन भी नहीं करना चाहिए।