Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of chia seeds: चिया सीड्स (Chia Seeds) को आमतौर पर स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के रूप में जाना जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में और कुछ खाद्य पदार्थों के साथ इनका मिश्रण नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि फिर भी है बहुत ज्यादा लाभकारी होता है क्योंकि इसमें भिन्न-भिन्न प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है, कब्ज से राहत देता है, और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह वजन घटाने में भी सहायक होता है। साथ ही चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में सहायक होता है। यह शाकाहारियों के लिए एक अच्छा प्रोटीन विकल्प हो सकता है, जो कैल्शियम, फास्फोरस, और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होते हैं। मगर कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको पहले से ही किसी बीज या नट्स से एलर्जी है, तो चिया सीड्स का सेवन करने से पहले सतर्क रहें, क्योंकि इससे एलर्जी प्रतिक्रिया हो सकती है। वहीं कुछ चीजों के साथ इसका मिश्रण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है जिसके बारे में जानना आपके लिए आवश्यक है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन्हें कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चिया सीड्स पानी को अवशोषित कर बहुत अधिक मात्रा में सूज जाते हैं। यदि आप इन्हें खाने के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो यह गले में रुकावट पैदा कर सकता है या पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें पहले से निगलने में समस्या है।
चिया सीड्स के साथ कुछ दवाइयां का सेवन करना नुकसानदायक होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो रक्त को पतला करने में सहायक हो सकती है। यदि आप ब्लड थिनर (रक्त पतला करने वाली दवाइयां) का सेवन कर रहे हैं, तो चिया सीड्स का अत्यधिक सेवन रक्तस्राव का खतरा बढ़ा सकता है।
चिया सीड्स ब्लड शुगर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यदि आप मधुमेह के लिए दवाइयाँ ले रहे हैं, तो चिया सीड्स का सेवन ब्लड शुगर को अत्यधिक कम कर सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं वह लोग डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही छिया सीड्स का सेवन करें।
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर इन्हें अन्य फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ अत्यधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह पेट में गैस, ब्लोटिंग, और दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए जब अगर आप किसी फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें तो उसके तुरंत बाद किया सेठ का सेवन न करें या छिया सीड्स के सेवन के तुरंत बाद फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। इससे आपको परेशानी हो सकती है।
- मॉडरेशन में सेवन करें: चिया सीड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें और हमेशा पर्याप्त पानी पिएं।
- दवाइयों के साथ सावधानी: यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवाइयाँ ले रहे हैं, तो चिया सीड्स के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
- गले में फंसने से बचें: चिया सीड्स को पानी में भिगोने के बाद ही सेवन करें, खासकर अगर आपको निगलने में समस्या होती है।
इन बातों का ध्यान रखते हुए, आप चिया सीड्स का सुरक्षित रूप से सेवन कर सकते हैं और उनके स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं।