खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? इन 5 चीजों का करें परहेज

Precautions During Cough: क्या कई दवाइयां खाने के बाद भी आपकी खांसी ठीक नहीं हो रही है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आप इन 5 चीजों से परहेज नहीं कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं खांसी में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? इन 5 चीजों का करें परहेज

Written by Vidya Sharma |Published : August 26, 2025 1:15 PM IST

Khansi Hone Par Kya Na Khaye: क्या आपको भी ऑफिस में बैठे-बैठे बहुत खांसी होती है? या खांस-खांसकर आपका भी पेट व चेस्ट दुखने लगे हैं! अगर हां तो सिर्फ दवाइयां खाने से कुछ नहीं होगा। जी हां, आजकल हर कोई खांसी से परेशान है और ये अकेले नहीं आ रही बल्कि पहले बुखार होता है फिर जुकाम-खांसी होती है। जिसे देखों हर कोई खास ही रहा है। कोई अपने कफ को ठीक करने के लिए सिरप पी रहा है तो कोई भाप ले रहा है, यानी कि हर कोई दवाइयां खा रहा है,  लेकिन खांसी में किन चीजों का परहेज करना चाहिए ये किसी को नहीं पता है।

जी हां, सिर्फ दवाइयां खाने से आपकी खांसी ठीक नहीं होगी, बल्कि आपको सही तरीके से अपना और अपने गले का ख्याल रखना होगा। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खांसी के दौरान आपको परहेज करना चाहिए। अगर आप इन चीजों को अवॉइड करते हैं तो संभावना है कि खांसी जल्दी ठीक हो जाएगी।

मीठे का करें परहेज

आपने देखा होगा कि डॉक्टर सहित घर पर वाले भी खांसी में मीठा खाने से मना करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी गले की सूजन को बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह हमारी इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को भी कम करती है। वहीं अगर आपको बलगम वाली खांसी है तो फिर मीठा बिल्कुल न खाएं, ऐसा करने से आपका बलगम बढ़ सकता है और गला पूरी तरह से बैठ सकता है। इसलिए कोशिश करें की जब गला खराब हो तो मीठा न खाएं।

Also Read

More News

खट्टे फल व जूस

कुछ लोग विटामिन सी की पूर्ति करने के लिएखांसी में भी खट्टे फल खाते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। जी हां, क्योंकि अगर आप खांसी के दौरान खट्टे फलों व जूस का सेवन करते हैं तो ये गले को और खराब कर सकता है व जुकाम को बढ़ा सकता है। ये आपके गले को भारी कर सकते हैं और इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपना गला व खांसी जल्दी ठीक करना चाहते हैं तो खट्टे फल व जूस न पिएं।

तला हुआ बिल्कुल न खाएं

अगर आप खांसी के दौरान तली हुई चीजों का सेवन करते हैं तो ये आपके गले को और भी ज्यादा खराब कर सकता है। तेल वाला खाना खाने से गले जाम हो जाता है और बलगम का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है। साथ ही सूजन बढ़ सकती है, जो कि दवा खाने पर भी जल्दी ठीक नहीं होती है। इसके अलावा आपको तला हुआ खाने से उल्टी जैसा भी महसूस हो सकता है। कोशिश करें कि जब तक आपकी खांसी ठीक न हो जाए, आप तला हुआ कुछ भी न खाएं।

डेयरी प्रोडक्ट से रहें दूर

अगर आपकी दवाइयां चल रही हैं तो चेकअप के दौरान डॉक्टर ने भी कहा होगा कि दही नहीं खानी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खांसी में डेयरी वाले प्रोडक्ट खाने से गला और खराब होता है और बलगम की मात्रा बढ़ सकती है। वैसे तो हर किसी की बॉडी खांसी के दौरान अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर सकती है, लेकिन अगर आपको ऐसा लगे कि दवाइयां खाने के बाद भी खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो डेयरी प्रोडक्ट का इनटेक कम कर दें।

प्रोसेस्ड फूड न खाएं

जब भी खांसी-जुकाम या अन्य किसी वजह से आपकी तबीयत खराब हो तो बाहर का पैक किया हुआ व प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल न खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बंद होता है और लंबे समय से स्टोर किया गया होता है। ये आपके पेट में इंफेक्शन भी कर सकता है और प्रोसेस्ड होने के कारण गला और खराब कर सकता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

मानसून में सर्दी-जुकाम कैसे ठीक करें?

मानसून में सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए आप हर्बल टी और काढ़े का सेवन कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में दूध पीना चाहिए कि नहीं?

सर्दी-जुकाम में दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको बलगम (कफ) की समस्या है, तो दूध पीने से परहेज करें।

सर्दी-जुकाम होने पर क्या खाना चाहिए?

सर्दी-जुकाम होने पर आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल, ताज़ी सब्जियां, शहद और मसाले जैसे अदरक, लहसुन और हल्दी शामिल कर सकते हैं।

खांसी में अदरक के फायदे

अदरक खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अदरक का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम मिलता है।