Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
White Honey Benefits in Hindi: आप आम शहद (Honey) का सेवन तो करते ही होंगे। खासकर, डार्क ऑरेंज या भूरे पीले रंग (Amber color) वाले शहद का इस्तेमाल अधिक होता है। लेकिन, क्या आपने कभी व्हाइट हनी (White Honey in Hindi) यानी सफेद शहद का सेवन किया है? शायद नहीं किया होगा। जी हां, व्हाइट रंग का शहद भी होता है, जो देखने में बिल्कुल क्रीम की तरह लगता है। सफेद शहद आमतौर पर एक दुर्लभ प्रकार का शहद है, जो शुरुआत में लिक्विड फॉर्म में होता है, लेकिन स्वाभाविक रूप से चिकनी, मलाईदार और फैलाने योग्य ऑफ-व्हाइट बनावट में क्रिस्टलीकृत (crystalizes) हो जाता है। सफेद शहद को सोलाई शहद या व्हाइट गोल्ड हनी भी कहा जाता है। यह जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में उगलने वाली खास किस्म के सफेद फूलों से प्राप्त होता है।
सफेद शहद में एक सूक्ष्म मिठास (subtle sweetness) होती है। सफेद शहद भी कॉमन शहद की तरह कई फायदों (White Honey Benefits in Hindi) से लोडेड होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidants) में समृद्ध होता है, जो मुक्त कणों (free radicals ) से लड़ने और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य (immune health) को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसे चाय के साथ मिलाकर पीने से गले में खराश (Sore throats) और जुकाम (Colds) में आराम मिलता है।
व्हाइट हनी या सफेद शहद (Safed shahad ke fayde) के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट काफी होता है, जो रोगों से लड़ने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। यह पाचन स्वास्थ्य के भी सुधारता है। इसका सेवन चाय में मिलाकर, डेजर्ट (desserts) और अन्य व्यंजनों में डालकर भी कर सकते हैं।
1 शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी, डिसइंफेक्टेंट, हेमोस्टैटिक एजेंट होता है, ये सभी कई गंभीर रोगों से आपके शरीर का बचाव करते हैं।
2 फुफ्फुसीय तपेदिक (pulmonary tuberculosis), ब्रोंकाइटिस, गले में खराश के उपचार में सफेद शहद बेहद ही फायदेमंद होता है।
3 एडिमा, गठिया, सियाटिका (sciatica), बवासीर, स्टोमैटाइटिस, मसूड़ों से खून बहना, महिलाओं में बांझपन के उपचार में मदद करता है।
डायबिटीज, रजोनिवृत्ति (menopause) के दौरान पसीना आना, साथ ही पेट में ऐंठन को भी कम करता है।
4 सफेद शहद मसूड़ों को मजबूत बनाता है। मुंह, गले और टॉन्सिल की सूजन, ऊपरी श्वसन पथ की सूजन (respiratory tract), दांत दर्द का इलाज करता है।
5 सूजन, पेट में अल्सर, गैस्ट्राइटिस, कोलाइटिस, पेट फूलना, दस्त, लिवर डिजीज, पित्ताशय और गुर्दे में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करता है।
6 घाव या चोट के निशान को भरने के लिए भी आप व्हाइट हनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7 सर्दी-जुकाम होने पर इसके सेवन करना लाभदायक होता है। संक्रामक रोगों के प्रतिरोध को बढ़ाता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करता है।
8 यह ब्लड सर्कुलेशन और चयापचय (Metabolism) में सुधार करता है। शरीर के आंतरिक अंगों के कार्य में सुधार करता है।
9 सफेद शहद (White honey benefits in hindi) ऊर्जा का एक शक्तिशाली स्रोत है, जो आपको समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है।
गर्म पानी में शहद डालकर पीने के फायदे और नुकसान, जानें पीने का सही तरीका