
... Read More
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। एक संतुलित आहार में विटामिन मिनरल्स कार्ब्स और प्रोटीन शामिल होते हैं। विटामिन पी आपके शरीर के लिए जरूरी होता है और यह आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक विटामिन है। विटामिन पी को फ्लेवेनॉइड के नाम से जाना जाता है और यह असल में एक विटामिन नहीं है बल्कि फाइटो न्यूट्रिएंट्स हैं जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। आइए जान लेते हैं विटामिन पी के स्वास्थ्य लाभ और इसके स्रोत के बारे में।
विटामिन पी युक्त आहार का सेवन करने से आपकी ब्लड वेसल अच्छे से काम करना शुरू करती हैं और इससे आपके दिल को काफी लाभ पहुंचता है। इससे आपको दिल की बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
विटामिन पी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और आपकी सेल्स को भी डैमेज होने से बचाता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
विटामिन पी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है इसलिए अगर आपको शरीर में कहीं पर इंफ्लेमेशन है तो विटामिन पी के स्रोतों का सेवन करना शुरू कर दें। आर्थराइटिस, एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों के मरीजों को इसके स्रोतों का सेवन जरूर करना चाहिए।
विटामिन पी के स्रोतों का सेवन करने से आपकी स्किन की कैपिलरी में सुधार देखने को मिलता है। इस से वेरिकोज वेन जैसी समस्या का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। जिन की स्किन पर जरा सी चोट लगने पर घाव बन जाते हैं उनके लिए विटामिन पी काफी लाभदायक होता है।
इसका सेवन करने से आपकी आंखों की ब्लड वेसल्स को लाभ मिलता है और हेल्दी ब्लड वेसल्स मिलने में सहायता होती है। इससे देखने में आने वाली समस्या खत्म हो जाती है और आपके विजन में सुधार होता है।
विटामिन पी में फ्लेवोनॉयड होते हैं जिनमें एंटी कैंसर प्रभाव होते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर सेल्स का विकास होना बंद हो जाता है और कई प्रकार के कैंसर का रिस्क कम होता है। इसलिए आपको अगर कैंसर के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं तो इस विटामिन के स्रोतों का सेवन कर सकते हैं।
निष्कर्ष: आपको रोजाना अपनी डाइट में ऐसे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिनमें विटामिन पी होता है। इसका सेवन करने से रोजाना आपको काफी ज्यादा स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। फ्लेवेनॉइड को ही विटामिन पी कहा जाता है।