... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 16, 2020 8:02 PM IST
क्या आपने कभी सुना है विटामिन-F का नाम? जानें, इसकी कमी से होने वाले नुकसान
Health Benefits of Vitamin F : विटामिन ए, बी, सी और के, की जानकारी आपको पहले से ही होगी। आज से पहले आपने इन विटामिंस के बारे में काफी पढ़ा होगा और इससे होने वाले फायदों के बारे में अच्छी तरह जाना होगा। लेकिन क्या आपने कभी विटामिन-F के बारे में पढ़ा है? यह शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करता है। विटामिन-एफ में (Health Benefits of Vitamin F) अल्फा लिनोलेनिड एसिड और लिनोलिक एसिड होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व होता है। विटामिन एफ सबसे अधिक दिमाग और दिल के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में हमारी मदद करता है। अल्फा लिनोलेनिक एसिड ओमेगा-3 फैट्टी एसिड का एक हिस्सा है। वहीं, लिनोलिक एसिड ओमेगा-6 फैट्टी एसिड का हिस्सा है। इस लेख के जरिए आज हम आपको विटामिन एफ (Health Benefits of Vitamin F) के बारे में बताएंगे।
सन् 1920 में वैज्ञानिकों ने फैट-फ्री डाइट की तलाश की थी। इसमें विटामिन एफ पाया गया। विटामिन एफ में लिनोलेनिक एसिड और लिनोलिक एसिड के अलावा अन्य कोई कम्पाउंड्स नहीं पाए जाते हैं।
शरीर के लिए लिनोलेनिक एसिड और लिनोलिक एसिड बहुत ही ज़रूरी होते हैं। यह कैलोरी का स्त्रोत है। लिनोलेनिक एसिड और लिनोलिक एसिड में प्रति ग्राम 9 कैलोरी होती है। इससे शरीर के अंदर सेल्स के विकास में मदद करता है और उन्हें लचीला बनाता है। लिनोलेनिक एसिड हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगो को बढ़ाने का काम करता है। इसकी मदद से आंखों की रोशनी और दिमाग विकसित होता है। इसके साथ ही यह हमारे शरीर की मांग के अनुसार फैट्स में बदल जाते हैं। आइए जानते हैं विटामिन एफ के क्या क्या होते हैं फायदे-
हमारी बॉडी में विटामिन एफ अपने आप नहीं पहुंच पाता है। इसकी पूर्ति भोजन के जरिए करनी होती है। विटामिन एफ की कमी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन एफ की कमी की पूर्ति करना बहुत ही जरूरी होता है। ताकि इसकी कमी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
खट्टी डकार के कारण लोगों के सामने होना पड़ रहा है शर्मिंदा? जानें, इसके कारण और लक्षण