Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हेल्दी रहने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि ये आपको जरूरी पोषण देने के साथ-साथ आपको फिट रखने का भी काम करता है। लेकिन फिट रहने के लिए आप जो भी खाते हैं वो सीधे आपकी सेहत पर असर डालता है इसलिए जरूरी है कि ऐसे फूड्स का सेवन किया जाए, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे हों। अक्सर कहा जाता है कि हमें ताजी सब्जियों से बने सूप का सेवन करना चाहिए, जो हमें जरूरी पोषण देने के साथ-साथ हमारी सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है।
ताजी सब्जियों से बना सूप न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। सूप पीने से न सिर्फ आपको वजन कम करनेमें मदद मिलती है बल्कि ताजी सब्जियों से मिलने वाले सूप में मौजूद गुण आपकी अच्छी सेहत को बरकरार रखने में मदद करते हैं। सूप हमारे लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है, लेकिन आपको सूप पीते वक्त कुछ विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बात का ध्यान रखें, जो आपको फायदा पहुंचाए।
कई डायटिशियन ने बताया है कि ताजी सब्जियों से बने सलाद और सूप बहुत ही हेल्दी होते हैं। लेकिन आपको हमेशा इनका सेवन करते वक्त विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि ताजी सब्जियों से बने सूप का सेवन करते वक्त आपको किन-किन सावधानियों से बचना चाहिए।
सूप पीने का कोई विशेष समय नहीं है आप सुबह के नाश्ते से लेकर, लंच या फिर डिनर में सूप पी सकते हैं बशर्ते इसको अपने मुख्य भोजन की जगह न दें। दरअसल दोपहर और रात का खाना आपका संतुलित आहार होना चाहिए, इसलिए इस वक्त में सूप का सेवन आपको जरूरी पोषण से वंचित रख सकता है। सूप कभी भी बैलेंस्ड मीलकी जगह नहीं ले सकता और भोजन की जगह इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। रात और दिन के खाने में आपको रोटी, दाल, चावल और सब्जी ही खानी चाहिए क्योंकि कंप्लीट डाइट भी आपकी सेहत के लिए जरूरी है।
अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में सूप को शामिल करने की जरूरत है और ये हेल्दी सूप आपको वेट लूज करने में काफी मदद कर सकता है। सूप में कम कैलोरी पाई जाती है, जो आपको फुल रखने के साथ-साथ अनहेल्दी फूड्स के सेवन से दूर रखने में मदद करती है।
1- सूप में चीनी, बटर जैसी चीजें शामिल न करें।
2-देसी घी से फैट बढ़ सकता है।
3-हरी सब्जी, बीन्स, पनीर और अंडे को सूप में प्रयोग कर सकते हैं।
4-सूप में नींबू का रस डालें, जो इसका स्वाद और न्यूट्रीशनल वैल्यू बढ़ाएगा।