... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 3, 2023 6:04 PM IST
पेट साफ करने के लिए रात को इस वक्त खाएं पपीता! जानें रात में पपीता खाने के अचूक फायदे
Right time to eat Papaya : अक्सर बहुत से लोगों को खाना न पचने की परेशानी होती है, जिसके लिए वे दवाओं का सेवन भी करते हैं लेकिन ये परेशानी इतनी आम हो जाती है कि लोग दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं। बहुत से लोग खाना पचाने के लिए पपीता भी खाते हैं लेकिन रात के वक्त पपीता खाना कितना हेल्दी है ये ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इसके अलावा रात को सोने से कितनी देर पहले पपीता खाना चाहिए इसकी भी जानकारी शायद ही लोगों को हो। अगर आपके दिमाग में पपीता खाने का सही वक्त से जुड़ा सवाल हिलोरे मारता रहता है तो इस लेख में हम आपको पपीता खाने का सही वक्त और कितना पपीता खाना चाहिए ये बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कब खाएं पपीता।
पपीता बेहद पौष्टिक होता है। पपीता, पपैन, अमीनो एसिड, डाइटरी फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत को दुरुस्त बनाने का काम करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा खाया हुआ खाना सही तरीके से पच जाए तो सोने से आधा घंटा पहले पपीता खाने का सबसे अच्छा समय होता है। इस वक्त पपीता खाने से आपको खाना सही तरीके से पचाने में मदद मिलेगी। रात को पपीता खाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि शरीर को आवश्यक विभिन्न पोषक तत्वों की पूर्ति भी होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
पपीते में बहुत अधिक मात्रा में पपैन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं पपीते में मौजूद प्रोटीन और फैट शरीर पर चढ़ी जिद्दी को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है और नसों में जमा होने वाले लिपिड को बाहर निकाल सकता है, जो कि वजन घटाने के लिए बहुत मददगार होता है।
एक बात और पपीता, अमीनो एसिड से भरपूर होता है। 100 ग्राम पपीते में 530 मिलीग्राम अमीनो एसिड होता है। पपीता शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता और इम्यूनिटी को बढ़ानेमें मदद करता है। नियमित रूप से पपीते का सेवन आपको बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखने का भी काम करता है।
पपीते में विशेष रूप से विटामिन ए और विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो कि तरबूज और केले से 5 गुना अधिक होती है।
पपीते में बहुत अधिक बीटा कैरोटीन होता है, जो कि संतरे में मौजूद पोषक तत्व से लगभग 5 गुना अधिक होता है।