गलत समय पर सेब खाने से हो जाएगी मुश्किल, जानिए गर्मियों में किस समय खाना चाहिए सेब

Garmiyon mein seb kab kahana chahiye? गर्मियों में गलत समय पर सेब खाने से बचना चाहिए क्योंकि, इससे आपकी हेल्थ पर खराब असर पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2025 12:40 PM IST

Right Time to Eat Apples in Summer: सेब सबसे हेल्दी फ्रूट्स में गिना जाता है और यह फल लगभग पूरे साल उपबल्ध भी होता है। इसीलिए, लोग सेब का फल खाना पसंद भी करते हैं और डॉक्टरों द्वारा भी सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब के फल में विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन सी (Vitamin C) के साथ-साथ ढेर सारा डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, पेक्टिन और  एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants)  पाए जाते हैं। सेब खाने से शारीरिक कमजोरी और कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। वहीं, सेव खाने से पेट भी जल्दी भरता है और क्रेविंग्स भी कम होती हैं। लेकिन, सेब खाने के ये सभी फायदे आपको तभी मिल सकते हैं जब आप सेब का सेवन सही समय पर करें।

मौसम में बदलाव होने के साथ-साथ लोगों की डाइट और खान-पान से जुड़े तरीकों में भी बदलाव आता है। इसी तरह गर्मियों में भी सेब जैसे फल सही समय पर खाना हेल्थ के लिहाज से महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में सेब खाने का सही समय क्या है। साथ ही जानिए कि गलत समय पर सेब का सेवन करने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ (Side effects of eating Apples in summers) सकती हैं।

गर्मियों में कब खाना चाहिए सेब ?-  Right time to eat Apples in summer season.

गर्मियों में सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। लेकिन, खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर आप सेब का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सेब में डाइटरी फाइबर की मात्रा अधिक होती है और आप जब सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान हो सकता है। नतीजतन गट हेल्थ और बाउल सिस्टम भी अतिसक्रिय हो जाता है और आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसीलिए, सुबह नाश्ता करने के बाद जब भूख लगे तो आप एक या आधे सेब का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में सेब खाने के क्या फायदे हैं? – Health benefits of eating Apples in summer season

सेब खाने से मसल्स बिल्डिंग में भी मदद होती है। सेब खाने से गट में गुड बैक्टेरिया बढ़ते हैं और प्रोटीन के सिंथेसिस की प्रक्रिया भी बेहतर होती है। चंडीगढ़ स्थित डाइटिशियन लवलीन कौर (Lavleen Kaur, Dietician, Chandigarh) के अनुसार, सेब के छिलकों में अरसोलिक एसिड पाया जाता है। यह प्रोटीन के अवशोषण में मदद करता है और मसल्स की कमजोरी भी दूर करता है।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप सही समय पर सेब खाते हैं तो इससे आपको मोटापा कम करने में मदद हो सकती है। सेब में मौजूद डाइटरी फाइबर शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं जो वेट लॉस और फैट लॉस की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे आपका बेली फैट भी कम होता है और ओवरऑल वेट लॉस होता है।

कमजोरी होती है दूर

सेब खाने से आपको इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। गर्मियों में सेब खाने से शरीर में पानी की कमी की संभावना भी कम होती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इस तरह सेब खाने से आपको कमजोरी, थकान और सुस्ती से आराम मिलता है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

इम्यून पॉवर बढ़ाए

सेब के फल में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले विटामिन सी और विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही सेब का फल एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत हैं। आप नियमित सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इम्यूनिटी बढ़ने से वायरल संक्रमण, मौसमी बीमारियों और कई तरह की हेल्थ-प्रॉब्लम्स का रिस्क कम होता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source