... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2019 8:45 PM IST
पित्त की समस्या होने पर कैसा हो डाइट या भोजन ? ©Shutterstock.
कुछ लोगों को पित्त बनने की समस्या होती है। पित्त होने पर त्वचा से संबंधित समस्या, बहुत अधिक पसीना आना, अपच और चिडचिपन आदि समस्याएं होती हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप हर 2 से 3 घंटे के भीतर कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहें ताकि शरीर में और अधिक अम्ल न बने।
ऐल्कलाइन खाद्य पदार्थ, जिन्हें क्षारीय खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है, जैसे फल, सब्जियां और अनाज आदि का सेवन ऐसे में बेहतर होता है। तो चलिये जानें कि पित्त की समस्या से ग्रस्त लोगों को कैसे आहार का सेवन करना चाहिये।
दिल्ली के अस्पताल में शुरू की गयी “हैप्पीनेस थेरपी” क्या है ?
एक्सपर्ट डायटीशियन के अनुसार, दिन में हर 2-3 घंटे बाद कोई न कोई चीज़ खाते रहें ताकि आपका एसिड लेवल बढ़े नहीं। कोशिश करें कि फल, सब्ज़ी और अनाज जैसे अल्कालाइन चीज़ें ज़रूर खाएं। रेड मीट खानें से बचें और ढेर सारा पानी पियें।
अगर आपको पित्त समस्या अधिक है तो आपको त्वचा पर जलन, बदहज़मी, अधिक पसीना बहना जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। किताब ‘दि वन प्लान’ में इस बात का ज़िक्र किया है कि किस तरह से कोई व्यक्ति सही खानपान से इस दोष को ठीक कर सकता है। हम उसमें से आपके लिए पित्त से संबंधित खानपाना की जानकारी लाए हैं।
डायबिटीजः इंसुलिन इंजेक्शन लगाने की सही तकनीक के बारे में जानना क्यों है जरूरी ?
फल
सेब, ऐवोकेडो, ताज़े अंजीर, काले और लाल अंगूर, आम, खरबूज़ा, संतरे, अमरूद, अनानास, अनार, किशमिश।
सब्ज़ियां
ब्रोकली, गोभी, खीरा, हरी बींस, हरी शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, मशरूम, भिंडी, टमाटर, कद्दू।
क्या शराब पीने से ठंड कम लगती है ?
अनाज
जौ, ओट्स, गेहूं, सफेद बासमाती चावल।
डेयरी
गाय का दूध, घी।
फलीदार पौधे
काली बींस, किडनी बींस, मूंग बींस, तोफू।
थायरॉइड से पीड़ित महिलाओं के लिए क्यों है बेस्ट दवा है ”अश्वगंधा ”?
नट्स और बीज
कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज।
तेल
नारियल का तेल, जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल।
मीठा
गुड़, मैपल सिरप।
सुबह वर्कआउट या जॉगिंग से पहले क्या खाएं और क्या न खाएं ?
मसाले
इलायची, दालचीनी, धनिया, सौंफ, केसर।
सर्दी के मौसम में काली मिर्च पाउडर को गुनगुने पानी के साथ पीने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां।
ओरल एंटीबायोटिक का करते हैं सेवन तो इस बीमारी के लिए रहे तैयार।
राइबोस चायः कैफीन-फ्री ऐसी चाय जो डायबिटीज कंट्रोल व वजन कम करने में सहायक है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.