... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 15, 2019 12:13 PM IST
अंडे में पाये जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्व लोगों के लिए जरूरी है लेकिन अक्सर इस बात को लेकर परेशान होते रहते हैं कि कौन सा अंडा अपनी डाइट में शामिल किया जाय ? ©pixabay
अंडे का सेवन हेल्दी प्रोटीन के तौर पर किया जाता है। अंडे में शरीर की जरूरत के लिए सभी प्रकार को पोषक तत्व पाये जाते हैं। डाइट एक्सपर्ट अंडे को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सफेद और ब्राउन अंडे में से कौन सा सबसे ज्यादा फायेदमंद होता है ?
अंडे में पाये जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन जैसे तत्व लोगों के लिए जरूरी है लेकिन अक्सर इस बात को लेकर परेशान होते रहते हैं कि कौन सा अंडा अपनी डाइट में शामिल किया जाय ?
कहीं आप खराब अंडे तो नहीं खा रहे ? ऐसे करें चेक अंडा ताजा है या खराब।
कुछ लोगों का यह भी मानना होता है कि जैसे ब्राउन ब्रेड ज्यादा फायदेमंद होता है उसी तरह ब्राउन अंडा भी ज्यादा हेल्दी होता है। इस परेशानी को देखते हुए हम यहां आज दोनो अंडो के बारे में कुछ खास बाते बताने जा रहें जिससे अपकी यह उलझन हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
हार्ट की बीमारियां से बचाएगा सिर्फ एक अंडा, जानें कैसे।
अंडे के प्रकार और अंतर
सबसे पहले तो अपको अंडे के प्रकार के बारे में जानना चाहिए। अंडा दो तरह का होता है एक तो देसी अंडा और दूसरा होता है पोल्ट्री। देसी अंडे की बात करे तो यह ज्यादा हेल्दी माना जाता है और पोल्ट्री अंडा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। देसी अंडे इसीलिए कुछ महंगे भी मिलते हैं।
ब्राउन और सफेद अंडे में मुख्य अंतर
डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्राउन अंडे की जर्दी ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्राल बढ़ाने का काम नहीं करता है। सफेद अंडे का पीला भाग ज्यादा खाने से कोलेस्ट्राल बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए ज्यादातर जिम ट्रेनर आपको अंडे की सफेदी खाने को कहते हैं लेकिन जर्दी को खाने से परहेज करने को कहते हैं।
गर्मी में बच्चों को अंडा खिलाना ठीक है या नहीं ?
पोषक तत्वों की नजर से देखें तो दोनों अंडे में कोई विशेष अंतर नहीं होता है।
स्वाद की बात करें तो इनके स्वाद में सामान्य सा अंतर होता है। ब्राउन अंडे के पीले हिस्सा सफेद अंडे की तुलना मेंस्वाद की बात की जाएं तो दोनों अंडो का स्वाद सामान्य होता है।
हार्ट डिजीज से बचना है, तो रोज खाएं एक अंडा।
ब्राउन अंडे का पीला हिस्सा सफेद अंडे ज्याद डार्क होता है।