Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Unclog Arteries : हमारे शरीर में ब्लड को बेहतर ढंग से सर्कुलेट करने के लिए नसों का हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। लेकिन कई कारणों से नसों में ब्लॉकेज की परेशानी हो सकती है। ऐसे में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि, ब्लड सर्कुलेट सही से न होने के कई वजह हो सकते हैं, जिसमें मोटापा, हार्ट डिजीज, डायबिटीज इत्यादि शामिल है। यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेट बेहतर ढंग से हो, तो अपने नसों को स्वस्थ रखें। इसके लिए खानपान पर भी जोर देने की जरूरत होती है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसकी मदद से नसों में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए?
नसों में होने वाली ब्लॉकेज की परेशानी को दूर करने के लिए आप प्याज का सेवन कर सकते हैं। प्याज में कई जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं, जिसमें फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल हैं। यह हार्ट हेल्थ के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही प्याद की मदद से ब्लड वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद मिल सकती है।
नसों को खोलने के लिए दालचीनी काफी ज्यादा हेल्दी उपायों में से एक है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सही कर सकता है। साथ ही इसकी मदद से कोरोनरी धमनी में ब्लड वेसेल्स को फैलाया जा सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार किया जा सकता है। इतना ही नहीं, दालचीनी डायबिटीज मरीजों को होने वाली परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है।
नसों को खोलने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। मुख्य रूप से आप पालक और कोलार्ड साग का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही इसमें नाइट्रेट मौजूद होता है, जिससे रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद मिल सकती है।
नसों में होने वाली ब्लॉकेज की परेशानी को दूर करने के लिए आप टमाटर का सेवन करें। टमाटर का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं में होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से करता है। इतना ही नहीं, एंजियोटेंसिन परिवर्तित एंजाइम की एक्टिविटीज को कम करती है। इसी एक्टिविटी के कारम ब्लड वाहिकाएं सिकुड़ने लगती है। ऐसे में टमाटर आपके ब्लड वेसेल्स को सिकुड़ने से रोक सकता है।
नसों को खोलने के लिए आप इन असरदार चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो ऐसी स्थिति में आप एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं।