भांग और गांजे में क्या अंतर है ? क्या दर्द दूर करने में सहायक हैं ?

ज्यादातर देशों में भांग और गांजे का सेवन प्रतिबंधित है। खासकर गांजे का उपयोग पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। अमेरिका के कुछ राज्यों में मरिजुआना अर्थात गांजे के उपयोग की छुट दे दी गयी है। ब्रिटेन में भी गांजे का मेडिकल उपचार में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 2, 2020 4:27 PM IST

भांग और गांजे में अंतर पता होना चाहिए. कुछ लोग भांग का सेवन रात में नींद आने के लिए करते हैं. एक शोध में यह पाया गया है कि जिन लोगों मे नींद न आने अर्थात अनिद्रा की परेशानी होती है उनके लिए भांग का सेवन फायदेमंद हो सकता है. शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि नींद की दवा न खाने से बचने के लिए भांग का उपयोग किया जा सकता है. जर्नल ऑफ साइकोएक्टिव ड्रग्स में प्रकाशित इस शोध में अमेरिकी राज्य में 1000 लोगों पर किये गये शोध के आंकड़े प्रकाशित किये गये हैं.

शोध की मुख्य बातें 

  1. शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग दर्द की दवा की जगह भांग लेते है उनमें 80 प्रतिशत लोगों को अराम मिलता है.
  2. इस शोध में यह भी पाया गयी कि 82 प्रतिशत लोगों में दर्द की दवा लेने की जरूरत नहीं थी या कम करने में सक्षम हुए थे वहीं जो लोग Opioid दर्द निवारक ले रहे थे उनमें भी 88 प्रतिशत लोगों को इसकी जरूरत नहीं पड़ रही थी.
  3. शोध में यह दावा किया गया है कि भांग Opioid के उपयोग को कम करने में सहायक हो सकता है. Opioid एक दर्द निवारक दवाओं का ग्रुप है. जो बहुत ज्यादा दर्द के लिए उपयोग किये जाते हैं. इन दवाओं का साइड इफेक्ट भी बहुत ज्यादा होता है.
  4. इस बारे में एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि दर्द दूर करने वाली दवाओं का ब्लड सर्कुलेशन और किडनी पर बूरा असर पड़ता है.

भांग और गांजे में अंतर और फायदे-नुकसान 

भांग और गांजे का उपयोग भारत में बहुत से लोग करते हैं। भांग और गांजे में क्या अंतर है इसके बारे में आप सबको जरूर जानना चाहिए। भांग और गांजा दोनों ही एक ही प्रजाति के पौधे से तैयार किये जाते हैं। भांग के पौधे को अग्रेजी में कैनाबीस के नाम से जाना जाता है तो वहीं गांजे को मरिजुआना के नाम से जाना जाता है।

सामान्यतया भांग और गांजे को यौन उत्तेजना के लिए भी उपयोग किया जाता है। भांग और गांजा योन उत्तेजना को बढ़ाता है ऐसा कोई मेडिकल रिसर्च नहीं है। लेकिन लोगों के बीच में ऐसी मान्यता है कि भांग और गांजे के उपयोग से सेक्स ड्राइव या यौन उत्तेजना को बढ़ाया जा सकता है।

भांग और गांजे का इतिहास क्या कहता है ?

भांग और गांजे के इतिहास के बारे में बात करें तो प्राचीन काल में मिस्र की महिलाओं द्वारा गांजा अर्थात मरिजुआना को शहद में मिलाकर सेवन करने के उदाहण पाये जाते हैं।

क्यों है प्रतिबंधित भांग और गांजा  ?

ज्यादातर देशों में भांग और गांजे का सेवन प्रतिबंधित है। खासकर गांजे का उपयोग पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। अमेरिका के कुछ राज्यों में मरिजुआना अर्थात गांजे के उपयोग की छुट दे दी गयी है। ब्रिटेन में भी गांजे का मेडिकल उपचार में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है।

यौन उत्तेजना या सेक्स ड्राइव से क्या संबंध है ?

marijuana-and-cannabis-use

इनके उपयोग से यौन उत्तेजना बढ़ती है ऐसा कोई वैज्ञानिक या मेडिकल शोध नहीं है। लेकिन बीच-बीच में ऐसे सर्वे आते रहते हैं जो बताते हैं कि गांजे और भाग के सेवन से यौन उत्तेजना दोगुनी हो जाती है।

इन दोनों के उपयोग से सेक्स संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इस तरह के शोध भी आते रहते हैं। गांजे के सेवन से युवाओं में मनोरोग बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सेक्स से पहले किसी भी प्रकार का नशा हानिकारक ही होता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि सेक्स से पहले या सेक्स के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए।

भांग में मौजूद प्राकृतिक पदार्थ अग्नाशय कैंसर को करता है कम.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source