Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to Store Leftover rice : चावलों का बचना और बचे हुए चावलों को गर्म करके फिर से खाना भारतीय घरों में बहुत आम होता है। भले ही ये चावल खाने में अच्छे लगते हों, सुरक्षित भी लगते हैं, लेकिन अगर चावल को सही तरीके से स्टोर न किए जाए या फिर अच्छे से गर्म न किया जाए, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकते हैं। दरअसल, बासी चावल को अगर अच्छे से स्टोर न किया जाए, तो ऐसे चावलों में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। डॉक्टर्स की मानें, तो चावल को स्टोर करने और उन्हें दोबारा गर्म करते समय एक आम गलती होती है, जो फूड पॉइज़निंग और पेट के इन्फेक्शन का खतरा बढ़ा सकती है।
ज्यादातर लोग चावल बचने पर उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं और गंभीर मामलों में आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल, अगर आपके चावल पकने के बाद घंटों तक फ्रिज के बाहर रखे हैं और बाद में आप उन्हें फ्रिज में रखते हैं, तो ये चावल आपके लिए नुकसानदायक होते हैं। दरअसल, रूम के टेम्परेचर में बैक्टीरिया को पनपने का सही माहौल मिलता है। ऐसे में अगर आप चावल को घंटों तक बाहर रहने के बाद फ्रिज में रखते हैं और बाद में उन्हें खा लेते हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है। अगर यह दूषित हो जाता है, तो यह गंभीर फूड पॉइज़निंग का कारण बन सकता है और कई मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है।
चावल को फ्रिज में रखना असल में आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर सही तरीके से स्टोर किय जाए तो। इसलिए चावल को पकाने के बाद इसे जल्दी से ठंडा करें और रात भर के लिए फ्रिज में स्टोर करें। जब आप इसे अगले दिन खाते हैं, तो इसका कुछ स्टार्च पेट के लिए फायदेमंद रेजिस्टेंट स्टार्च में बदल जाता है, जो ब्लड शुगर रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता हैऔर एक हेल्दी माइक्रोबायोम को सपोर्ट करता है। इसलिए अगर आप अपने बचे हुए पके चावल को फिर से खाना चाहते हैं, तो इसके लिए चावल पकने के बाद जब वे बच जाएं, तो तुरंत ठंडा करने के बाद एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आपने बचे हुए चावल को फ्रिज में स्टोर करके रख दिया है, तो उन्हें निकालने के बाद सिर्फ एक बार ही गर्म करें। ज्यादा बार गर्म करना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, चावल को बार-बार गर्म करने से बैसिलस सेरियस नामक बैक्टीरिया पनप सकता है, जो फूड पॉइजनिंग यानी उल्टी-दस्त का कारण बनता है।