
Also Read
किस समय दूध पीना है ज्यादा फायदेमंद?
दूध पीने से हमारे शरीर को होने वाले लाभ के बारे में आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा। छोटे बच्चों को यह कहकर अक्सर दूध पिलाया जाता है कि दूध पीने से उनकी हाइट बढ़ जाती है। हालांकि दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। दूध कैल्शियम का शानदार स्रोत होने के कारण बच्चों को हाइट के लिए जरूरी पोषण भी देता है। लेकिन कुछ लोग दूध पीने के सही समय के बारे में नहीं जानते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय दूध पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध पीने के लिए समय का निर्धारण उम्र और शरीर की बनावट के आधार पर किया जाता है। जहां कुछ लोगों के लिए सुबह के वक्त दूध पीना फायदेमंद होगा वहीं कुछ लोगों के लिए सुबह के वक्त दूध पीने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। हालांकि रात के समय सोने से पहले दूध पीना सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा यदि आपकी उम्र 5 साल से अधिक हो गई है तो आपको सुबह खाली पेट दूध नहीं पीना चाहिए।
जो लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं उनके लिए दिन में दूध पीना फायदेमंद साबित होता है। जिसका कारण है कि दूध में मिलने वाला प्रोटीन उनकी एक्सरसाइज के बाद मसल्स गेन करने में मदद करता है। इसके अलावा छोटे बच्चों को भी सुबह दूध पिलाना चाहिए। जिससे उन्हें दिनभर के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।
अधिक आयु और कमजोर मेटाबॉलिज्म वाले लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग जो बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं उन्हें भी दिन के वक्त दूध नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोगों को भैंस के दूध की जगह गाय का दूध पीना चाहिए, क्योंकि गाय का दूध पाचन में हल्का होता है।
यदि आप रोज रात में एक गिलास दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में कैल्शियम की भरपूर पूर्ति हो जाती है। इसके अलावा दूध में कैल्शियम के अलावा पाया जाने वाला थायमिन हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य एक्सपर्ट एडवाइस देना नहीं है। यदि आपको दूध पीने को लेकर किसी तरह की समस्या है तो आप अपने दूध के समय में बदलाव करके देख सकते हैं। वहीं किसी हेल्थ संबंधी सलाह के लिए हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।