Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केला खाने का सही समय कौन सा होता है? जाने इससे होने वाले फायदे

Right time to eat banana : अगर आप केले का सेवन करना चाहते हैं, तो पहले इसके सेवन का सही समय जान लेना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं केला खाने का सही समय क्या है?

केला खाने का सही समय कौन सा होता है? जाने इससे होने वाले फायदे
Banana Eating

Written by Kishori Mishra |Published : December 17, 2025 10:39 AM IST

Nutritional Value of Banana : केला हर मौसम में मिलने वाला इकलौता फल है, जो नेचुरल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स है। केला फाइबर और कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। हालांकि, केले को खाने का एक सही समय होता है। दरअसल, केले के सेवन का समय फूड्स मेटाबोलिक रिस्पॉन्स को प्रभावित करते हैं, जिसकी वजह से अब लोग फलों को खाने के समय पर भी ध्यान देते हैं। इससे एनर्जी के इस्तेमाल और रिकवरी में मदद मिलती है।

केले की बात करें, तो इसमें फाइबर और ज़रूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज का मिश्रण होता है, इसलिए केले का सेवन कब किया जाना चाहिए, यह एक बड़ा सवाल है। तो आइए आपको बताते हैं।

केला खाने का क्या है सही समय

केले का सेवन सुबह के समय या फिर दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए, क्योंकि इस समय पाचन अच्छा होता है केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिन्हें पचाना आसान होता है। इसके अलावा, आप वर्कआउट से पहले भी केले का सेवन कर सकते हैं। वहीं, रात को केले को खाने से अमूमन बचना चाहिए, क्योंकि रात में यह खांसी या फिर बलगम का कारण बन सकता है।

Also Read

More News

हालांकि, कुछ लोग शाम के समय केला खाना पसंद करते हैं, जो न्यूरोमस्कुलर रिलैक्सेशन पर असर डालते हैं। दरअसल, केले में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम मसल्स को शांत रखने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन B6 सेरोटोनिन के सिंथेसिस में मदद करता है, जो आपकी नींद के साइकिल को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

केले खाने का समय न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज पर कैसे डालता है असर?

अगर आप एक्सरसाइज से पहले केला खाते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा होता है। दरअसल, केला आसानी से पच जाता है। वहीं, इसमें शुगर अच्छी मात्रा में होती है, जिससे आपके शरीर को एक्सरसाइज करने के लिए तुरंत एनर्जी मिलती है। इसलिए अधिकतर एक्सपर्ट या फिर फिटनेस ट्रेनर आपको एक्सरसाइज करने से कुछ देर पहले केला खाने की सलाह देते हैं। वहीं, हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी के बाद और खाने के बीच के समय में केला खा सकते हैं।

एक स्टडी के मुताबिक, एंड्योरेंस साइकिलिंग के दौरान खाए गए केले के असर की जांच की गई। जिसमें रिजल्ट की तुलना एक स्टैंडर्ड कार्बोहाइड्रेट स्पोर्ट्स ड्रिंक से की गई। रिसर्च में पाया गया कि केले ने भी वैसा ही रिजल्ट दिया। साथ ही फेनोलिक कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी भी दी, जो एक्सरसाइज़ के बाद रिकवरी में मदद कर सकती है।

इसके अलावा, रिजल्ट में साफ हुआ कि केले के सेवन से तुरंत एनर्जी देने वाला ग्लूकोज़ मिलता है, साथ ही इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना सकता है। इसके अलावा, केले के सेवन से मसल्स की थकान कम होती है, स्टैमिना बढ़ता है और हाइड्रेशन स्ट्रेटेजी में मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • केला का सेवन सुबह या फिर दोपहर के समय करना सही होता है।
  • आप फिजिकल एक्टिविटी से पहले या फिर बाद में केला खा सकते हैं।
  • केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।