Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने के लिए खाएं ये प्रोटीन से भरपूर आहार, पेट के आसपास की चर्बी भी हो सकती है कम

Healthty Diet for weight loss : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप कुछ हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मुख्य रूप से प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने से वेट लॉस तेजी से होता है। आइए आपको बताते हैं।

वजन कम करने के लिए खाएं ये प्रोटीन से भरपूर आहार, पेट के आसपास की चर्बी भी हो सकती है कम
वजन कम करने के लिए क्या खाएं?
VerifiedMedically Reviewed By: Kamini Sinha

Written by Kishori Mishra |Updated : March 16, 2026 3:49 PM IST

Weight Loss Diet : जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ होता है, उन लोगों को वजन कम करना सबसे बड़ा टास्क लगता है। दरअसल, वेट लॉस करने के लिए डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक पर ध्यान देना पड़ता है। हालांकि, जो लोग डाइट करते हैं उनके लिए हर चीज में कैलोरी काउंट करना पड़ता है, ताकि वेट लॉस करने का जल्दी रिजल्ट मिल सके। अपनी डाइट को मैनेज करना एक बड़ा काम होता है, क्योंकि हेल्दी खाने के साथ-साथ वजन को भी मैनेज करना होता है। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप हेल्दी वजन बनाए रख सकते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं वजन को करने वाले बेस्ट फूड-

वजन कम करने में फायदेमंद हैं ये फूड्स

वजन कम करने के लिए प्रोटीन और कैल्शियमयुक्त आहार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ऐसे आहार की लिस्ट-

अंडे होते हैं बेहद फायदेमंद

एक्सपर्ट की मानें तो अंडों में प्रोटीन ज़्यादा होता है और ये पेट को ज़्यादा देर तक भरा रखते हैं, जिससे खाने की इच्छा काफी कम हो जाती है। इसलिए जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में अंडों को जरूर शामिल करें।

Also Read

More News

ग्रीक योगर्ट और दही

अगर आप वेट लॉस करना सोच रहे हैं, तो आपके लिए ग्रीक योगर्ट और दही भी काफी फायदेमंदहो सकती है। क्योंकि ये भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं, साथ ही ये पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ग्रीक योगर्ट का सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन का अच्छा सोर्स है लीन चिकन और मछली

जो लोग नॉनवेज खा सकते हैं, उनके लिए लीन चिकन और मछली हेल्दी वेट बनाए रखने के लिए हेल्दी ऑप्शन हैं। दरअसल, इन दोनों ही चीजों को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। वेट लॉस के लिए चिकन और मछली काफी फायदेमंद हो सकती है।

फलियां प्रोटीन से होती हैं भरपूर

दाल, छोले और बीन्स जैसी फलियां प्रोटीन और फाइबर दोनों से भरपूर होती हैं। ऐसे में अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे भूख तो कम होती ही है, साथ ही ये वजन कम करने में भी कारगर होती हैं।

बेरीज़ वेट लॉस में है असरदार

बेरीज़ में शुगर कम होती है लेकिन एंटीऑक्सीडेंट ज़्यादा होते हैं, जो उन्हें वेट-लॉस डाइट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इसलिए आप अपने खाने में ब्लूबेरी या अन्य तरह की बेरीज को शामिल कर सकते हैं।

नट्स एंड सीड्स बेली फैट होगा कम

हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए नट्स एंड सीड्स का सेवन भी किया जा सकता है, ये सेहत के लिए अच्छे होते हैं। दरअसल, उनमें कई ज़रूरी मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, लेकिन उनमें कैलोरी भी ज़्यादा होती है। इसलिए, इनका सेवन रोज़ाना एक मुट्ठी तक ही सीमित रखना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • वजन कम करने के लिए बेरीज का सेवन कर सकते हैं।
  • प्रोटीन युक्त दही आपका वजन कम कर सकता है।
  • नट्स और बीजों के सेवन से भी वजन कम हो सकता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।