
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 18, 2023 11:44 AM IST
Pumpkin Benefits: कद्दू का नाम सुनते ही हम अक्सर नाम सिकोड़ लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू भले ही आपको पसंद न हो, लेकिन अगर आप नियमित रूप से कद्दू खाते हैं तो इससे कई बीमारियों को कोसों दूर रखा जा सकता है। यह न सिर्फ आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाता है, बल्कि इससे इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट की जा सकती है, जिससे संक्रामक बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कद्दू की सब्जियां रोजाना खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?
कद्दू में बीटा कैरोटीन के अलावा विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और फोलेट प्राप्त होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। अगर आप अपने आहार में नियमित रूप से कद्दू को शामिल करते हैं, तो इससे कीटाणुओं से बचाव किया जा सकता है।
कद्दू में फाइबर की अधिकता होती है। वहीं, कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, जब आप कद्दू से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में आप अधिक मात्रा में खाना नहीं खाते हैं। साथ ही ओवर ईटिंग से बच सकते हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।
कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है, जो एक अमीनो एसिड होता है। यह सेरोटोनिन नामक रसायन बनाने में मदद करता है। इस हार्मोन से आपको काफी अच्छा महसूस होता है। ऐसी स्थिति में आपको काफी अच्छी और गहरी नींद आती है।
कद्दू में मौजूद बीटा कैरोटीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, स्किन हेल्दी बनाने में आपकी मदद कर सकता है। यह आपकी स्किन की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही स्किन को शांत रख सकता है, जिससे आपकी स्किन की खूबसूरती बढ़ती है।
कद्दू में फाइबरहोता है। फाइबर युक्त आहार के सेवन करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यह विटामिन ए, पोटैशियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
कद्दू में पोटैशियम की अधिकता होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्रभावी है। अनसॉल्टेड कद्दू के बीजों का सेवन करने से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे एचडीएच यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कद्दू का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।