
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2024 7:42 PM IST
बरसात के दिनों में भिंडी की सब्जी खाने से मना किया जाता है। लेकिन, इन्हीं दिनों आती है एक खास भिंडी की वेरायटी जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। इसे श्रावणी भिंडी कहा जाता है। श्वावण शुरू होने के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में श्वावणी भिंडी या नवधारी भिंडी बाजारों में देखी जाती है। 9 धारियों वाली ये भिंडी साधारण भिंडी से बड़ी होती है और इसका टेक्स्चर भी अलग होता है। आमतौर पर भिंडी अगर नर्म ना हो तो तो वह आसानी से ना तो कटती है और ना ही उसकी सब्जी पकायी जा सकती है। लेकिन, नवधारी भिंडी लम्बी, मोटी और थोड़ी रूखी होने के बावजूद आसानी से टूट या कट जाती है और इसकी सब्जी भी स्वादिष्ट बनती है।
मॉनसून में बाजारों में दिखने वाली इस भिंडी का सेवन लोग किया करते हैं। विशेषकर गणेशोत्सव के त्योहार के समय इस भिंडी की डिमांड अधिक बढ जाती है क्योंकि, इसकी सब्जी गणेशोत्सव (Ganeshotsav 2024) के दौरान बनायी जाती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist And Dietician Rujuta Diwekar) ने भी इस भिंडी के बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा और इसकी कुछ खूबियों की बात की।
इस भिंडी में चिपिचिपापन (stickiness in bhindi) बिल्कुल नहीं होता इसीलिए, जो लोग भिंडी खााना पसंद नहीं करते उन्हें भी इसकी सब्जी पसंद आ सकती है।
श्रावणी भिंडी के बीजों से कॉफी भी तैयार की जाती है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
यह भिंडी बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholestrol) को सोख लेती है जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
इसमें डाइटरी फाइबर (Dietary fiber in bhindi) की मात्रा साधारण भिंडी से अधिक होती है इसीलिए, यह डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में अधिक कारगर होती है।
हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिहाज से नवधारी भिंडी का सेवन बहुत कारगर है।
भिंडी का पानी पीने से वेट लॉस और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में (Vegetables to control blood sugar level) मदद होती है।
यह भी पढ़े-