वेगन और वेजिटेरियन डायट में अंतर।
वेगन और वेजिटेरियन में अंतर की बात जब आती है तो लोगो बहुत भ्रमित होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वेजिटेरियन डायट और वेगन दोनों एक ही हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दोनों ही डायट में मांस का सेवन नहीं होता है लेकिन अंतर बहुत मायने रखता है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि दूध तक को जो मांसाहार में समझते हैं वो वेगन होते हैं। अब इसके बारे में हम समझने के लिए दोनों ही तरह की डायट में क्या खाते हैं और क्या नहीं खाते हैं उसके बारे में जान लें तो समझ मेें आ जायेगा। तो आइए जानते हैं वेगन और वेजिटेरियन डायट के बारे में। ये भी पढ़ेंः सेक्स लाइफ को बनाना है स्ट्रांग तो इस वेजिटेबल को डायट में करें शामिल।
वेगन डाइट
वेगन डाइट प्लान में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वह सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए वेगन डाइट प्लान का सेवन करते हैं।
ये भी पढ़ेंः 30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड।
अगर आप वेगन डाइट प्लान फॉलो करने की सोच रहे हैं तो उस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना होता है। इनमें मीट, शहद, दूध, दही, सीफूड,चिकन, मटन, अंडे, घी, मखक्न और इनसे बनी चीजों का भी सेवन नहीं किया जाता है।
वेजिटेरियन डाइट
शाकाहारी लोग पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसमें सब्जियां, फल, सूखे मेवे, जड़ी बूटियां जैसी कई चीजें शामिल होते हैं। इसके साथ ही शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, मक्खन आदि का सेवन करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग अंडे का भी सेवन कर लेते हैं। वेजिटेरियन डाइट प्लान में इन चीजों को शामिल किया जाता है
ये भी पढ़ेंः हेल्दी व लंबी उम्र के लिए डायट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड।
वेजिटेरियन डायट में लोग डेयरी और पेड़ पौधों से मिले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसी वजह से वह कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचते हैं। फिश, क्रैब, मटन, अंडा, अंडे से बने खाद्य पदार्थ चिकन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं।
Follow us on