Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Plant Based Diet for Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहते हैं। देश भर में लाखों लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है। वर्ष 2019 में इंडियन हार्ट जर्नल नामक एक मैग्जीन में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार, भारत में प्रत्येक तीन में से एक व्यक्ति उच्च रक्तचाप की समस्या (High Blood Pressure) से ग्रस्त है। यदि हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज किया गया तो इसके कई जोखिम हो सकते हैं। यह एक साइलेंट किलर की तरह जाना जाता है। इससे हार्ट डिजीज (Heart Disease) के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हाइपरटेंशन के शुरुआती लक्षण (Symptoms of Hypertension) जल्दी नजर नहीं आते हैं, ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर होने का पता नहीं चल पाता है। इसे समय पर काबू नहीं किया गया, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है बशर्ते की आपकी लाइफस्टाइल, डाइट प्रॉपर और संतुलित हो। क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को प्लांट बेस्ड टाइट (Plant Based Diet and BP) के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं? क्या है प्लांट बेस्ड डाइट (What is plant based diet), किस तरह से ये डाइट उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करती है, किन चीजों को इसमें शामिल करना चाहिए, इस पर विस्तार से बता रही हैं मैक्स हॉस्पिटल (साकेत, नई दिल्ली) की चीफ डाइटिशियन रितिका समद्दार...
यदि आपका बीपी रहता है हाई, तो आप प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करना शुरू कर दें। प्लांट बेस्ड डाइट बिल्कुल विगन डाइट (Vegan Diet) की तरह ही होता है। इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स, मांसाहारी चीजें शामिल नहीं होती हैं। कोई भी चीज जिसे आप प्लांट्स से पाते हैं जैसे ड्राई फ्रूट्स, दालें, अनाज, फल, सब्जियां आदि प्लांट बेस्ड डाइट होती हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग फाइटोकेमिकल से भरपूर खाद्य पदार्थों (प्लांट-बेस्ड फूड्स) का सेवन करते हैं, उनमें हाइपरटेंशन होने का खतरा काफी हद तक कम होता है।
इस तरह की डाइट हर किसी के लिए काफी फायदेमंद (plant based diet may reduce blood pressure in hindi) होती है, क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैड काफी कम होता है। इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे घी, दूध, दही नहीं ले सकते हैं। कई शोधों से यह पता चला है कि जब कोई व्यक्ति प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करता है, तो दिल सेहतमंद रहता है। हृदय रोगों के होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए प्लांट बेस्ड डाइट में डैश डाइट (Dash Diet)फॉलो करने की सलाह भी दी जाती है। डैश डाइट में भी खासतौर से फल और सब्जियां ही शामिल होती हैं। इसमें लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, मांसाहारी चीजें बहुत कम शामिल होती हैं। जब आप डाइट में अधिक मात्रा में सब्जियों, फलों, बीजों, सूखे मेवों और अनाज को शामिल करते हैं, तो इससे कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम शरीर में अधिक मात्रा में जाते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए काफी अच्छे माने गए हैं।
डैश डाइट को लाइफ लॉन्ग ले सकते हैं। डैश का मतलब है डाइटरी अप्रोचेज टू स्टॉप हाइपरटेंशन (DASH Diet), इसलिए इस डाइट में फल, सब्जी, अनाज अधिक शामिल होता है। मुख्य रूप से आपको लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, लीन एनिमल प्रोटीन जैसे मछली आदि को कम शामिल करना होता है। ऐसे में प्लांट बेस्ड डाइट को फॉलो करके आप काफी हद तक हाइपरटेंशन की समस्या को दूर कर सकते हैं।