मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी सहित कई गंभीर हेल्थ समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में शारीरिक कमजोरी और वजन बढ़ने जैसी समस्या आने लगती है। इन समस्याओं से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हाल ही में हुए एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि सोया प्रोटीन के सेवन से मेनोपॉज के बाद हड्डियों की कमजोरी और मेटाबॉलिज्म में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जो महिला अभी मेनोपॉज के करीब नहीं आयी हैं उनके लिए भी सोया प्रोटीन बहुत ही लाभदायक होता है।