
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 31, 2021 5:27 PM IST
शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होने से बढ़ सकता है आपका वजन। जानिए, अन्य संकेतों के बारे में यहां...
Symptoms of Omega-3 Fatty Acid Deficiency: यदि आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान में उन जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना होगा, जो आपको कई गंभीर रोगों से बचाए रखते हैं। डेली डायट में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन आदि के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड को भी जरूर शामिल करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। यह शरीर के साथ ही मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) की कमी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जानें, इसके सोर्स, शरीर में कमी होने के संकेत (Symptoms of Omega-3 Fatty Acid Deficiency) , कारण और दूर करने के लिए कुछ पेय पदार्थों के बारे में यहां....
ओमेगा-3 फैटी एसिड एक प्रकार का महत्वपूर्ण फैट होता है, जो आपको कई खाद्य पदार्थों से प्राप्त हो सकता है। इसमें मौजूद ये फैटी एसिड शरीर के अंदर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसा कि शरीर खुद से फैटी एसिड का निर्माण नहीं कर सकता है, ऐसे में इसकी पूर्ति आप डायट से कर सकते हैं। यह एसिड तीन प्रकार का होते हैं। एल्फा-लिनोलेनिक एसिड (alpha-linolenic acid), डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (docosahexaenoic acid) और ईकोसैपेन्टेनोइक एसिड (eicosapentaenoic acid)। एल्फा-लिनोलेनिक एसिड मुख्य रूप से पौधों में पाया जाता है, जबकि डोकोसाहेक्सैनोइक और ईकोसैपेन्टेनोइक एसिड ज्यादातर मांस-मछलियों (Animal foods) में पाए जाते हैं।
अखरोट, एवोकाडो, चिया सीड्स, कैनोला तेल, अंडा, सैल्मन, टून, झींगा आदि मछली, फिश ऑयल, सोयाबीन, फ्लैक्स सीड्स, स्प्राउट्स, सूरजमुखी के बीज, सरसों, टोफू, हरी बीन्स, शलजम, ब्रोकली, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां ओमेगा-3 फैटी एसिड के मुख्य स्रोत होते हैं। इनके सेवन से शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर किया जा सकता है। जो लोग इन सभी फूड्स का सेवन अधिक नहीं करते हैं, वे ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स जैसे फिश ऑयल का सेवन कर सकते हैं। इन तीनों एसिड से शरीर को ऊर्जा, कैलोरी की प्राप्ति होती है। इससे दिल, ब्लड वेसल्स, फेफड़े, इम्यून सिस्टम अच्छी तरह से अपना काम करते हैं।
1 यदि आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होगी, तो आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाएगी। यह स्किन में पोषक तत्वों को ऑब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसके सेवन से स्किन लंबी आयु तक जवां और हाइड्रेटेड बनी रहती है।
2 इस फैटी एसिड के कमी होने से नखून बेजान होकर टूटने लगते हैं। यह एक संकेत है कि आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी हो गई है।
3 यदि आपको नींद नहीं आती, रातभर करवटें बदलते रहते हैं, सारा दिन आलस, सुस्ती सी छाई रहती है, ऊर्जी की कमी महसूस होती है, तो समझ जाएं आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड नहीं मिल रहा है। एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों के शरीर में ओमेगा-3 का लेवल हाई होता है, उन्हें रात में सुकून भरी नींद आती है।
4 अगर काम करने में मन नहीं लग रहा, एकाग्रता में कमी आ गई है, बार-बार ध्यान भटक जाता है, तो यह भी संकेत हो सकता है ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होने का।
5 हार्ट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। मानसिक समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।
6 यहां तक कि शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अधिक मात्रा में कमी होने से वजन भी बढ़ने लगता है।
क्या है ओमेगा-3 फैटी एसिड? इसके फायदे, मुख्य स्रोत जानिए सबकुछ